Showing posts with label सलाह. Show all posts
Showing posts with label सलाह. Show all posts

Friday 6 November 2020

बच्चेदानी की रसौली (गाँठ) के लक्षण, कारण और इलाज

विनय आयुर्वेदा व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र -8460783401 

बच्चेदानी की रसौली (गाँठ) के लक्षण, कारण और इलाज – बच्चेदानी की रसौली (गाँठ) को एलोपैथी में फाइब्रॉइड कहते हैं। यह घातक नहीं होती है। हर चौथी-पाँचवीं महिला के बच्चेदानी में यह रसौली पाई जाती है यह आकार में छोटी भी हो सकती है और बड़ी भी और अनेक भी हो सकती हैं।

बच्चेदानी की रसौली 20 वर्ष की आयु के बाद कभी भी हो सकती है लेकिन अधिकतर 25 से 45 वर्ष की आयु में ही यह देखने को मिलती है। प्रायः इनसे महिलाओं को किसी भी प्रकार का कोई भी कष्ट नहीं होता इसलिए इस बारे में वे अनभिज्ञ होती हैं। प्रायः जब किसी दूसरे रोग से पीड़ित होने पर स्त्री, स्त्रीरोग विशेषज्ञ के पास जाँच करवाने जाती है तो इसका पता चलता है

रसौली कैसे बनती है ? 

बच्चेदानी की रसौली (गाँठ) का संबंध एस्ट्रोजन हार्मोन से होता है, क्योंकि ये रसौलियाँ इसी हार्मोन से अंकुरित होकर बढ़ती हैं। प्रजनन काल के दौरान शरीर से अतिरिक्त एस्ट्रोजन निकलता है इसलिए इसका आकार बढ़ता जाता है। चूँकि रजोनिवृति के बाद एस्ट्रोजन की मात्रा घटने लगती है इसलिए रजोनिवृति के बाद रसौली सिकुड़कर छोटी हो जाती है।

यूँ तो 20 वर्ष से अधिक आयु की किसी भी महिला में यह रसौली हो सकती है लेकिन उन महिलाओं में यह अधिक पाई जाती है जो निःसंतान होती हैं या जिनके एक या दो बच्चे होते हैं।

बच्चेदानी की रसौली की पहचान - बच्चेदानी की गाँठ के संकेत और लक्षण क्या होते हैं ? 

रसौली ग्रस्त महिलाओं को माहवारी के समय अधिक रक्तस्राव होता है। अधिक दिनों तक रक्तस्राव होता है और लंबे समय तक रक्तस्राव होने के कारण उसमें रक्त की कमी हो जाती है।पेट व कमर में दर्द रहता है।रसौली का आकार बड़ा हो तो पेट में भारीपन व दर्द होता है।कभी-कभी रसौली का दबाव मूत्राशय, बड़ी आँत और मलाशय पर पड़ता है। दबाव के कारण कब्ज़ की शिकायत हो सकती है। कभी-कभी मूत्र रुक जाता है।
रसौली होने के बाद भी गर्भ ठहर सकता है एवं प्रसव भी सामान्य हो सकता है लेकिन कभी-कभी रसौली के कारण गर्भ धारणा कठिन होती है । गर्भपात की आशंका भी रहती है। यदि गर्भपात न हो तब भी समस्या होती है। ऐसी स्थिति में अधिकतर सामान्य प्रसव नहीं हो पाता।

बच्चेदानी की रसौली का इलाज – चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि रसौली होने के बावजूद महिला को कोई समस्या न हो तो उससे छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। यदि इससे तकलीफ हो तो अवश्य चिकित्सक से परामर्श कर जाँच करवा लेनी चाहिए और यदि चिकित्सक सलाह दें तो शल्यक्रिया करवानी चाहिए। शल्यक्रिया दो प्रकार से होती है- मायोमेक्ट्रमी और हिस्ट्रेक्टमी।मायोमेक्ट्रमी में केवल रसौली निकाली जाती है और हिस्ट्रेक्टमी में पूरा बच्चेदानी निकाल दिया जाता है।शल्यक्रिया किस प्रकार की होगी इसका निर्णय शल्य चिकित्सक परिस्थिति देखकर करता है। यदि रसौली की संख्या एक या दो है तो मायोमेक्ट्रमी द्वारा निकाली जा सकती है लेकिन यदि रसौली अधिक संख्या में हो तो मायोमेक्ट्रमी का उपयोग नहीं होता।

इसके अलावा मायोमेक्ट्रमी द्वारा रसौली के निकाल देने पर पुनः रसौली बनने का भय होता है। वे महिलाएँ जो संतान प्राप्त कर चुकी हों, रजोनिवृति के दौर से गुजर रही हों और रसौली से परेशान हों, उनका बच्चेदानी हिस्ट्रेक्टमी द्वारा निकाल दिया जाता है।

आज-कल शल्यक्रिया के लिए लेप्रोस्कोप विधि अधिक सुरक्षित व प्रचलन में है। इसमें न तो अधिक रक्तस्राव का डर होता है, न ही अधिक चीरफाड़ होती है। इस विधि को लेप्रोस्कोपिक हिस्ट्रेक्टमी कहा जाता है। इस विधि द्वारा बच्चेदानी को सफलतापूर्वक आसानी से निकाला जाता है परंतु इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सेवा ही लेनी चाहिए क्योंकि थोड़ी-सी लापरवाही भी जटिलताएँ पैदा करती है जो जीवन के लिए खतरा बन सकती है।

बच्चेदानी निकालने के बाद जीवन पर प्रभाव :  बच्चेदानी निकालने से क्या परेशानी होती है ? 

बच्चेदानी निकाल देने के बाद केवल संतान प्राप्ति नहीं होती, बाकी जीवन पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं होता है । न तो शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ता है और न ही वैवाहिक जीवन पर किसी भी प्रकार का प्रभाव पड़ता है। आप सामान्य रूप से जी सकते हैं। कुछ भ्रामक बातें फैल चुकी हैं कि इससे हड्डियाँ वगैरह कमजोर हो जाती हैं लेकिन ऐसा नहीं है। हड्डियाँ तो उम्र के बढ़ने पर थोड़ी कमज़ोर होने लगती हैं इसके लिए आप डॉक्टर से सलाह लेकर गोलियाँ ले सकती हैं। नियमित व्यायाम द्वारा वज़न बढ़ने पर रोक लगाना आवश्यक है।

गर्भाशय की गांठ (रसौली) क्या है ? 

गर्भाशय का सौम्य अर्बुद ( गांठ / रसौली / Uterine Fibroid) यह गर्भाशय में उत्पन्न होने वाली गांठ होती है। यह एक या एक से ज्यादा, गर्भाशय की आन्तरिक परत, भीतरी पेशीय परत या बाहरी परत से उत्पन्न हो सकती हैं और उसी के अनुरूप आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में इसके नाम हैं। यह कैन्सर की गांठ तो नहीं होती और न ही हर स्त्री में इससे कोई ज़्यादा उपद्रव उत्पन्न होते हैं परन्तु जिन स्त्रियों में इसके प्रभाव से तीव्र उपद्रव उत्पन्न होते हैं वहां इसकी तुरन्त चिकित्सा अनिवार्य हो जाती है फिर भले ही शल्य चिकित्सा ज़रूरी हो तो वो की जानी चाहिए। अर्बुद( गांठ) 30 से 40 की आयु वर्ग की स्त्रियों को ज़्यादातर परेशान करते हैं और ज्यादातर स्त्रियों को इसकी उपस्थिति का पता भी नहीं चलता है।

आज के दौर में अनुचित जीवनशैली, गलत खानपान, मानसिक तनाव व खाद्यान्नों में रासायनिक प्रदूषण के कारण छोटी उम्र से ही स्त्रियां हारमोन्स के असन्तुलन के प्रभाव में रहती हैं। यही कारण है कि गर्भाशय में गांठें होने की समस्या विगत वर्षों में बहुत तेज़ी से बढ़ी हैं। गर्भाशय की गांठ जिसे आम बोलचाल की भाषा में रसौली और चिकित्सकीय भाषा में फ़ाइबॉइड कहा जाता है, मटर के दाने के आकार से लेकर खरबूजे के आकार की हो सकती है।

गर्भाशय की गांठ होने के कारण - आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के अनुसार फ़ाइब्रॉइड(गांठ) उत्पत्ति का कोई स्पष्ट कारण ज्ञात नहीं है। हालकि इसकी उत्पत्ति और विकास के पीछे ईस्ट्रोजन और प्रोजेटेरॉन हारमोन्स की भूमिका मानी गई है क्योंकि एक तो यह स्त्री के प्रजनन क्षमता वाले काल में होता है। तथा रजोनिवृत्ति हो जाने पर सिकुड़ने लगता है। आयुर्वेद के अनुसार योनिव्यापद रोगों की उत्पत्ति के सभी कारण इस रोग की उत्पत्ति में भी सहायक हैं जैसे आहार-विहार की अनियमितता । किसी एक रस प्रधान भोजन का अधिकता में लम्बी समयावधि तक सेवन करना जैसे मीठे, खट्टे या तीखे खाद्य पदार्थ ।अत्यधिक, असुरक्षित और अप्राकृतिक यौनाचरण ।
श्वेतप्रदर या रक्त प्रदर रोग की उपेक्षा ।मासिक धर्म को आगे बढ़ाने वाली हारमोन्स की दवाओं का अधिक दिनों तक या बार-बार सेवन करना, प्रजनन संस्थान को नियन्त्रित करने वाले हारमोन्स के स्तर का अनायस बढ़ना या घटना जो कि ज्यादातर मानसिक तनाव की वज़ह से होता है।मासिक धर्म की अनियमितता आदि इस रोग की उत्पत्ति के प्रमुख कारण हैं। अधिक उम्र में गर्भवती होने से भी फ़ाइब्रॉइड का खतरा बढ़ जाता है।

गर्भाशय की गांठ के लक्षण - गर्भाशय की गांठ धीरे-धीरे सालों साल बढ़ती रहती है या कभी कभी कुछ महीनों में ही तेज़ी से बढ़ जाती है। अधिकांश मामलों में कोई विशेष लक्षण उत्पन्न नहीं होते परन्तु कुछ स्त्रियों में यह गांठ निम्नलिखित लक्षण एवं समस्याएं उत्पन्न कर देती हैं
वजन कम करने मे उपयोगी 

असामान्य मासिक रक्त स्राव होना – सामान्य से अधिक मात्रा में और अधिक समयावधि तक मासिक रक्त स्राव होने से स्त्री रक्ताल्पता की शिकार हो जाती है। मासिक स्राव के दौरान काफी दर्द होता है। कई बार मासिक धर्म के दिनों से पहले या बाद में अन्तर वस्त्र पर खून के धब्बे पड़ते हैं या दो मासिक धर्म के बीच की समयावधि में रक्त स्राव हो जाता है।
श्रोणी क्षेत्र में दबाव व दर्द – पेट, श्रोणी क्षेत्र या कमर के निचले क्षेत्र में दर्द होना, सहवास करते समय दर्द होना तथा पेट में भारीपन का अहसास होना आदि लक्षण उत्पन्न होते हैं।
पेशाब सम्बन्धी समस्याएं – मूत्र त्याग के लिए बार-बार जाना, मूत्र को रोक नहीं पाना या कभी कभार मूत्र मार्ग में अवरोध उत्पन्न होना।
अन्य लक्षण एवं समस्याएं – क़ब्ज़ रहना, या मल त्याग के समय पेट में दर्द होना, गर्भ धारण में कठिनाई या बांझपन होना, गर्भवती होने पर गर्भपात हो जाना या प्लासेन्टा के अपने स्थान से हट जाना व समय पूर्व प्रसव होना आदि लक्षण एवं समस्याएं भी इस रोग में देखी जाती हैं।
इसके लक्षणों की उपस्थिति होने पर अल्ट्रासोनोग्राफी द्वारा इसका स्पष्ट निदान हो जाता है तथा यह गर्भाशय की किस सतह से उत्पन्न हुआ तथा कितना बड़ा है और एक है या एक से अधिक है, यह सब ज्ञात हो जाता है। 

गर्भाशय की गांठ का आयुर्वेदिक उपचार - रसौली या सौम्य अर्बुद की चिकित्सा का निर्धारण इसके प्रकार यानी गर्भाशय की किस सतह से इसकी उत्पत्ति हुई है, इसकी संख्या और इसके आकार के साथ साथ यह किस तीव्रता और गम्भीरता वाले लक्षणों एवं समस्याओं को उत्पन्न कर रहा है, इन सबके द्वारा किया जाता है। इसके अलावा रोगिणी की उम्र, विवाहित है या अविवाहित, गर्भवती है या नहीं आदि बातों को भी ख्याल में रखकर चिकित्सा का निर्णय लिया जाता है।

आरम्भिक स्थिति में या छोटी गांठों की उपस्थिति होने पर औषधि सेवन द्वारा इस रोग की प्रगति और लक्षणों पर नियन्त्रण करने का प्रयास किया जाना चाहिए। यदि पर्याप्त औषधि सेवन कराने पर भी रोग की गति मन्द नहीं पड़ती यानी गांठ अथवा गांठों का आकार बढ़ते जाना या लक्षणों एवं समस्याओं में कोई सुधार नहीं होता है फिर शल्य चिकित्सा द्वारा गर्भाशय शरीर से अलग कर देना ही उचित चिकित्सा कहलाती है। हालाकि सर्जरी अन्तिम निर्णय होता है जिसे चिकित्सक बहुत सोच समझकर और विवशता में लेता है ।

यहां हम इस रोग की आरम्भिक अवस्था में उपयोगी हो सकने वाली आयुर्वेदिक चिकित्सा का विवरण प्रस्तुत कर रहे हैं फ़ाइब्रॉइड (गांठ) का औषधीय उपचार करते समय अन्य उपस्थित लक्षणों की शान्ति के लिए भी औषधियां दी जानी चाहिए। इस हेतु सदैव कुशल चिकित्सक के मार्गदर्शन में उपचार लेना चाहिए।

1). फ़ाइब्रॉइड के उपचार में तीक्ष्ण औषधियों का प्रयोग किया जाता है। रोगी की सामान्य जांच में फ़ाइब्रॉइड का पता लगे व अन्य कोई तात्कालिक परेशानी न हो तो सामान्य उपचार के रूप में कांचनार गुग्गुलु की 2-2 गोली,   वृद्धि वाधिका वटी की 1-1 गोली   सुबह शाम गरम पानी से दें। दशमूलारिष्ट और अशोकारिष्ट की 10-10 मि.लि. मात्रा आधा कप पानी में मिलाकर भोजन के बाद दें और साथ ही शिवा गुटिका की 1-1 गोली भी दें।

2). वृद्धि वाधिका वटी 5 ग्राम, गंडमाला कंडन रस 5 ग्राम, हीरा भस्म 200 मि. ग्राम, वैक्रान्त भस्म ढाई ग्राम, अभ्रक भस्म शतपुटी 5 ग्राम, पुनर्नवा मण्डूर 5 ग्राम- सबको मिलाकर बारीक पीसकर बराबर मात्रा की 30 पुड़ियां बनाकर सुबह-शाम शहद से दें।

3). त्रिफला क्वाथ से योनि प्रदेश की साफ़ सफ़ाई करें। नाभी से नीचे शुद्ध गुग्गुलु और आम्बा हल्दी 5-5 ग्राम लेकर गोमूत्र में मिलाकर लेप करें।

4). आर्तव स्राव की अधिकता में बोलबद्ध रस व चन्द्रकला रस की 2-2 गोली अलग से दें।

5). आर्तवस्राव के अवरोध या रूकावट होने पर रजःप्रवर्तनी वटी एवं रजोदोषहर वटी की 2-2 गोली भी साथ में दें।
 उपाय व नुस्खों को वैद्यकीय सलाहनुसार उपयोग करें


आम्लपित ( ऐसिडिटी ) रोग - कारण -उपाय - परहेज


किसी भी रोग की चिकित्सा करने से पहले यह जानना जरूरी है कि
, रोग के कारण क्या है और उसके लक्षण क्या है? लक्षणो से पता चलता है कि, रोग किन दोषों के कुपित होने से हुआ है। आयुर्वेद में मुख्य तीन दोष है। कफ, पित्त और वायु। इन तीनों में से किसी एक, दो या तीनों दोषों के कुपित होने से रोग होता है।

वायु से 80 प्रकार के रोग होते है (जैसे पक्षाघात)। अगर शरीर में या शरीर के किसी अंग में दर्द होता है तो जरूर वायु ही करणभूत होगा। वायु का प्रकोप हमेशा दोपहर के बाद बढ़ जाता है और शाम को बहुत दर्द होता है। यह वायु के लक्षण है।

पित्त से 40 प्रकार के रोग होते है (जैसे अम्लपित्त)। शरीर में जलन के लिये पित्त ही करणभूत है। इसका प्रकोप दोपहर को ज्यादा होता है।


अम्लपित्त के कारण:

परस्पर विरुद्ध (मछली, दूध आदि), दूषित, अम्ल, विदाही (जलन करनेवाला) और पित्त को कुपित करनेवाले पदार्थ खाने-पीने से पित्त कुपित होता है और अपने करणों से संचित हुआ पित्त अम्लपित्त रोग (Acidity) उत्पन्न कर देता है। इस रोग को एसिडिटी और Heartburn भी कहते है।  

अम्लपित्त के लक्षण (Acidity Symptoms):

भोजन का ठीक परिपाक नहीं होता, अनायास थकावट मालूम होती है, उबकाई, कड़ुवी और खट्टी डकारें आती है, शरीर में भारीपन रहता है, ह्रदय और कंठ में जलन होता है, अरुचि होती है। इन लक्षणों को देखकर वैध अम्लपित्त रोग (Acidity) निश्चित करते है।
अम्लपित्त की चिकित्सा: घरेलू नुस्खे, शास्त्रोक्त औषधियाँ और पेटंटेड औषधियाँ।


अधोगत अम्लपित्त के लक्षण:

प्यास, मूर्छा, भ्रम (चक्कर), मोह तथा पीला, काला या लाल रंग का पित्त गुदा मार्ग से गिरता है और दुर्गंध आती है, उबकाई, कोठ, मंदाग्नि, रोमांच, पसीना और शरीर में पीलापन ये लक्षण अम्लपित्त की अधोगति होने पर प्रकट होते है। (सदा नहीं रहते, कभी-कभी होते है)

ऊर्ध्वगत अम्लपित्त के लक्षण:

उल्टी का रंग हारा, पीला, नीला या कुछ लाल होता है। मांस के धोवन के समान अथवा अत्यंत चिकना और स्वच्छ होता है। भोजन विदग्ध होने पर अथवा बिना भोजन किये ही तिक्त और अम्लपित्त वमन (उल्टी) होता है। इसी प्रकार की डकारें भी आती है। ह्रदय, कंठ, कोख में जलन और सिर में पीड़ा होती है।

कफ-पित्त के लक्षण:

हाथ-पाँव में जलन और बड़ी गर्मी मालूम होती है। भोजन में अत्यंत अरुचि, बुखार, शरीर में खुजली होती है, सैंकड़ों फुंसियाँ निकलती है या चकते पड़ जाते है। ऊपर कहे रोग समूह भी होते है। ये लक्षण कफ-पित्त के है।

वातयुक्त अम्लपित्त (एसिडिटी), वात-कफयुक्त अम्लपित्त और कफयुक्त अम्लपित्त को बुद्धिमान वैध दोषों के लक्षण देखकर पहचाने, क्योंकि यह रोग वैधों को छर्दि (उल्टी) और अतिसार (Diarrhoea) के भ्रम में डाल देता है। उनके लक्षण अलग-अलग होते है।

वातयुक्त अम्लपित्त के लक्षण:

कंप, प्रलाप (बेहोशी में बोलना), मूर्छा, अंगों में झुन-झूनाहट, अंगों में पीड़ा, अंधकार-सा मालूम होना, चक्कर, मोह और रोमांच होता है।

कफयुक्त अम्लपित्त के लक्षण:

रोगी कफ थूकता है, शरीर में भारीपन और जड़ता होती है, अरुचि होती है, शरीर में टूटने की सी पीड़ा होती है, शरीर शीतल बना रहता है, उल्टी होती है, मुंह में कफ भरा-सा रहता है, जठराग्नि और बल की क्षीणता होती है, शरीर में खुजली होती है, नींद अधिक आती है।

वात-कफयुक्त अम्लपित्त के लक्षण:

इस में वात और कफ दोनों के लक्षण प्रकट होते है। खट्टी, कड़ुवी, चरपरी डकारें आती है और ह्रदय, कोख और कंठ में जलन होती है); चक्कर, मूर्छा, अरुचि, उल्टी, आलस्य, शिर में पीड़ा, मुंह से लार गिरना और मुंह में मिठास मालूम होना, ये लक्षण प्रकट होते है। 

कुछ वर्ष पहले हम जल्दबाजी, चिंता और तीखा आहार यह एसिडिटी के कारण मानते थे। लेकिन इससे केवल तत्कालिक एसिडिटी होती है। आधुनिक विज्ञान के अनुसार अब इसका असली कारण एच. पायलोरी जीवाणु है। यह संक्रमण दूषित खान-पान से होता है।

कुछ लोगों को गरम खाना, शराब, ऍलर्जी और तले हुए पदार्थों के कारण तत्कालिक अम्लपित्त होता है। ज्यादातर यह शिकायत कुछ समय बाद या उल्टी के बाद रूक जाती है। गर्भावस्था में कभी कभी अंतिम महिनों में जादा आम्लता महसूस होती है। तंबाखू खाने से या धूम्रपान के कारण ऍसिडिटी होती है। अरहर या चना दाल या बेसन के कारण कुछ लोगों को अम्लपित्त होता है। मिर्च खाने से भी ऍसिडिटी होती है। कुछ दवाओं के कारण पेट में ऍसिडिटी- जलन होती है

जब गलत खानपान और अपच के कारण पेट में पि‍त्त के विकृत होने पर अम्ल की अधिकता हो जाती है, तो उसे अम्लपित्त कहते हैं। यही अम्लपित्त हाईपर एसिडिटी कहलाता है। आइए जानते हैं, इसके कारण, लक्षण और इससे बचने के उपाय - 

एसिडिटी की शुरुवात मुह में पानी छूटकर और जी मचलने से होती है। ऍसिडिटी का दर्द सादे भोजन से कम होता है, लेकिन तीखे भोजन से तुरंत शुरू होता है। अम्लपित्तवाला दर्द छाती और नाभी के दरम्यान अनुभव होता है। जलन निरंतर होती है लेकिन ऐंठन-दर्द रूक रूक के होता है। कभी कभी दर्द असहनीय होता है।

पीड़ित व्यक्ति दर्द स्थान उंगली से अक्सर सूचित कर सकता है। पेट-छाती की जलन कभी कभी दिल के दौरे से ही होती है। ऐसा दर्द छाती से पीठ की ओर चलता है इसके साथ पसीना, सांस चलना, घबडाहट आदि लक्षण होते है। 

अम्लपित्त या जलन तत्कालिक हो तो अकसर उल्टी से ठीक हो जाती है। अन्यथा अन्न पाचन के बाद आगे चलकर याने १-२ घंटो में तकलीफ रूक जाती है। अम्लपित्त जलन पर एक सरल उपाय है अँटासिड की दवा। इसकी १-२ गोली चबाकर निगले या ५-१० मिली. पतली दवा पी ले।  आयुर्वेद के अनुसार सूतशेखर मात्रा अँटासिड के लिये एक अच्छा विकल्प है।

तीखे, मसालेदार और जादा गरम पदार्थ, तंबाकू, धूम्रपान और शराब सेवन न करे। अरहर, चनादाल या बेसन से मूँग अच्छा होता है। अम्लपित्त ऍलर्जी का प्रभाव हो तो आहार में उस चीज का पता करना पडेगा। जाहिर है की इस पदार्थ को न खाए। योगशास्त्रनुसार तनाव से छुटकारा होने पर ऍसिडिटी कम होती है। इसके लिये योग उपयोगी है।एच. पायलोरी जीवाणू संक्रमण टालने के लिए खाना पीना साफ़ सुथरा होना चाहिए। दर्द और जलन अक्सर होती रहे तो जल्दी ही डॉक्टर से मिलकर अल्सर याने छाला टालना चाहिए

अम्लपित्त (Acidity) के घरेलू उपाय बहुत ही फायदेमंद और हानीरहित होते है और काम भी अच्छा करते है। हमने आप के लिये कुछ बहुत ही उपयोगी घरेलू नुस्खे चुने है। शास्त्रोक्त और पेटंटेड दवा भी आपकी जानकारी के लिये लिख रहे है।

अम्लपित्त के घरेलू उपाय: ---

शंख भस्म 1 ग्राम और सौंठ का चूर्ण आधा ग्राम ले। दोनों को शहद के साथ मिलाकर चाटने से अम्लपित्त (Acidity) दूर हो जाता है।

50 ग्राम प्याज को काटकर गाय के ताजे दही मे मिलाकर सेवन करने से अम्लपित्त (Acidity) ठीक हो जाता है

इमली के चिया (बीज रहित) का चूर्ण 100 ग्राम, जीरा 25 ग्राम तथा मिश्री 125 ग्राम लेकर कूट-छानकर चूर्ण बनाकर शीशी मे सुरक्षित रखे। इसे 3-3 ग्राम की मात्रा मे सुबह-शाम जल के साथ लेने से अम्लपित्त (एसिडिटी) मे अवश्य लाभ होता है।

दालचीनी 2 ग्राम, छोटी इलायची 5 ग्राम, अनारदाना 2 ग्राम, पोदीना शुष्क 3 ग्राम, काला जीरा 1 ग्राम, मुनक्का 5 ग्राम, पानी 90 ग्राम, गुलकंद 20 ग्राम ले। उपरोक्त सभी औषधियों को पानी मे पीसकर तथा गुलकंद को मल-छानकर पिलाना अम्लपित्त मे विशेष लाभकारी है। यह अम्लपित्त नाशक उत्तम (पेय) सीरप है।

इमली के चिया (बीज रहित) का चूर्ण 100 ग्राम, जीरा 25 ग्राम तथा मिश्री 125 ग्राम लेकर कूट-छानकर चूर्ण बनाकर शीशी मे सुरक्षित रखे। इसे 3-3 ग्राम की मात्रा मे सुबह-शाम जल के साथ लेने से अम्लपित्त (एसिडिटी) मे अवश्य लाभ होता है।

दालचीनी 2 ग्राम, छोटी इलायची 5 ग्राम, अनारदाना 2 ग्राम, पोदीना शुष्क 3 ग्राम, काला जीरा 1 ग्राम, मुनक्का 5 ग्राम, पानी 90 ग्राम, गुलकंद 20 ग्राम ले। उपरोक्त सभी औषधियों को पानी मे पीसकर तथा गुलकंद को मल-छानकर पिलाना अम्लपित्त मे विशेष लाभकारी है। यह अम्लपित्त नाशक उत्तम (पेय) सीरप है।

गिलोय, नीम की छाल, परवल की पत्ती तथा त्रिफला का क्वाथ बनाय ठंडा होने पर शहद मिलाकर पीने से अनेक प्रकार के पित्तरोग तथा अम्लपित्त (एसिडिटी) नष्ट होता है।

अड़ूसा, गिलोय व बड़ी कटेरी के क्वाथ को शहद मिलाकर पीने से मनुष्य अम्लपित्त, खांसी, श्वास, बुखार और उल्टी को जीतता है।

शहद के साथ पीपल अम्लपित्त को नष्ट करती है। इसी प्रकार जंबीरी नींबू का स्वरस सायंकाल पीने से अम्लपित्त नष्ट होता है।

गुड, छोटी पीपल और हरड़ समान भाग ले गोली बना सेवन करने से अम्लपित्त (Acidity) व कफ नष्ट होता तथा अग्नि दीप्त होती है।

निम्ब का पंचांग (फूल, फल, पत्र, छाल तथा मूल) मिलित 1 भाग, विधारा 2 भाग, सत्तू 10 भाग, तथा शक्कर से मीठाकर ठंडे जल के साथ शहद मिलाकर पीने से पित्त-कफज शूल तथा अम्लपित्त नष्ट होता है।  

चूर्ण: छोटी इलायची, वंशलोचन, हरड़, तेजपात, छोटी-बड़ी दोनों दालचीनी, पिपरामूल, चंदन, नागकेशर इनका चूर्ण कर समान भाग मिश्री मिलायके सेवन करे तो घोर अम्लपित्त को आठ दिन में दूर करें। यह बौद्धसर्वस्व में लिखा है।

गिलोय, नीम की छाल, परवल के पत्ते और त्रिफला के क्वाथ को शीतल होने पर मधु मिलाकर पिवे, तो अत्यंत कठिन और अनेक रूपवाला अम्लपित्त-रोग दूर हो जाता है। मात्रा: 4 तोला (1 तोला = 11.66 ग्राम)

भोजन के बाद आंवले के चूर्ण को 6 ग्राम की मात्रा में सेवन करने से कंठदाह (गले में जलनयुक्त) अम्लपित्त बहुत जल्दी अच्छा हो जाता है।

त्रिफला, परवल, कुटकी इनके क्वाथ में खांड, मुलहठी का चूर्ण तथा शहद को डालकर पीने से बुखार, उल्टी तथा अम्लपित्त नष्ट होता है।

हरड़, पीपल, द्राक्षा, खांड, धनियाँ तथा जवासा; इनके चूर्ण को शहद के साथ चाटने से अम्लपित्त नष्ट होता है। मात्रा: 4-6 ग्राम।

गिलोय, खैर, मुलेठी और दारूहल्दी के (4 तोला) क्वाथ में मधु मिलाकर पान करे (पिवे) अथवा मुनक्का, मधु और गुड मिलाकर हरीतकी का सेवन करे तो अम्लपित्त रोग शांत हो जाता है।

नीम का पंचांग (छाल, पत्र, पुष्प, मूल और फल) 1 भाग, विधारा 2 भाग और जव का सत्तू 10 भाग, इन औषधों में आवश्यकतानुसार चीनी मिला देवें। मात्रा – 2 तोले। मधु और शीतल जल के साथ। इस औषध के सेवन करने से दारुण अम्लपित्त-रोग और पित्त कफज शूल दूर हो जाते है।

2-3 ग्राम पीपर के चूर्ण को मधु के साथ सेवन करने से अम्लपित्त रोग नष्ट हो जाता है। सायंकाल में 2-3 तोला नींबू का स्वरस पीने से भी अम्लपित्त रोग शांत हो जाता है।

मुनक्का 50 ग्राम, सौंफ 25 ग्राम दोनों को यवकूट (पीसकर) कर 200 ग्राम पानी मे रात्री को भिगो दे। तदुपरान्त प्रातःकाल मसलकर छान ले और 10 ग्राम मिश्री मिलाकर पिलाने से अम्लपित्त मे लाभ होता है

शास्त्रोक्त दवाए (Ayurvedic Medicine for Acidity): नीचे दी गई शास्त्रोक्त दवाओ का अम्लपित्त में उपयोग होता है।   

सब प्रकार के अम्लपित्त पर हितावह: (Ayurvedic Medicine for Acidity)

(1)जीरकादि मोदक

(2)कूष्मांडावलेह

(3)द्राक्षावलेह

(4)सूतशेखर रस

(5) शुंठीखंड

वातप्रकोप सहित अम्लपित्त पर:

(1)रौप्य भस्म  

(2)अविपत्तिकरचूर्ण

पेट में व्रण (ulcer) पर:

ताप्यादि लोह

पित्त की तीक्ष्णता और अम्लता को कम करने हेतु:

प्रवाल पिष्टी

कामदूधा रस

ताप्यादि लोह

सूतशेखर रस

अन्य अम्लपित्त नाशक योग:

कुष्मांड अवलेह

शुंठी खंड

शतावरी धृत

जीरकाद्य धृत: गौ का धृत (घी) 128 तोला, कल्क (आर्द्र औषध को शीला पर पीस देवे अथवा शुष्क औषध को जल देकर अच्छी तरह पीस देवे तो उसे कल्क कहते है) के लिये धनिया और जीरा मिलाकर 32 तोला, पाक के लिये जल 6 सेर 32 तोला विधिपूर्वक पकावे। इसके सेवन से अम्लपित्त, मंदाग्नि, तथा उल्टी अच्छी हो जाती है। मात्रा: 6-6 ग्राम सुबह-शाम