Sunday, 1 November 2020

चिकनगुनिया


 

चिकनगुनिया, वायरल इन्फैक्शन के कारण, मानसून के मौसम के दौरान आम तौर पर होने वाली कुछ बीमारियों में से एक है। यह बीमारी मनुष्यों में, चिकनगुनिया वायरस ले जाने वाले मच्छरों के काटने के कारण होती है!ऐडीस इजिप्ती और एडीस एल्बोपिक्टस मच्छर वे हैं जो वायरस लेकर आते हैं।

चिकनगुनिया के क्या कारण है?

मच्छर से उत्पन्न बीमारी, चिकनगुनिया, मुख्यत:,एशिया, अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका में होने वाली बीमारी है जो ,तेजी से खतरनाक होती जा रही है। चिकनगुनिया वायरस व्यक्ति से व्यक्ति में संचारित होता है अगर, उपरोक्त प्रजातियों की मादा मच्छर उन्हें काटती हैं तो। बीमारी आमतौर पर काटने के 4 से 6 दिनों तक अपने लक्षण दिखाना शुरू नहीं करती है। ये मच्छर आमतौर पर दिन और दोपहर के समय में काटते हैं, और चिकनगुनिया के मच्छर घर से ज्यादा बाहर काटते हैं। हालांकि, वे घर के अंदर भी पैदा हो सकते हैं।

आइए अब इस बीमारी के कुछ सामान्य लक्षणों पर नज़र डालें-

लक्षण

विश्व स्वास्थ्य संगठन इस बीमारी के प्रमुख लक्षणों के बारे में निम्नलिखित बताता है -–

1. अचानक बुखार

2. हड्डियों में दर्द

3. मांसपेशियों में दर्द

4. सरदर्द

5. नोसिया

6. थकान

7. रैशेस

हालांकि, ये लक्षण बहुत सामान्य लगते हैं और कई अन्य कारणों से भी हो सकते हैं, लेकिन यदि यह कुछ दिनों से अधिक समय तक बने रहते हैं तो सलाह दी जाती है कि आप खुद की जांच चिकित्सकीय पेशेवर द्वारा करा लें।अगर इसका इलाज नहीं किया जाता है, तो यह आंखों के नुकसान के साथ-साथ न्यूरोलॉजिकल और हृदय संबंधी जटिलताओं सहित बड़े नुकसान का कारण बन सकता है। पुराने मरीजों में, यदि इसका इलाज नहीं किया जाएं तो इससे मृत्यु भी हो सकती है।

मलेरिया और चिकनगुनिया के बीच समानताएं

मलेरिया

मलेरिया अक्सर 'मादा एनोफ़िलिस' मच्छर के काटने से होता है. मच्छर आमतौर पर गंदे व जमे पानी के साथ पर्यावरण में होते हैं.

अब, रोग की पहचान एक कठिन काम हो सकता है।. ज्यादातर मामलों में, मलेरिया के लक्षण मच्छर काटने के 8-25 दिनों के बाद शुरू होते हैं यही कारण है कि प्रारंभिक प्रयोगशाला परीक्षण काफी लंबे समय तक उचित परिणाम नहीं देता है.

तेज बुखार सबसे समान्य संकेत है जो आमतौर पर मरीज़ मे विकसित हो सकता है. शरीर का तापमान ज्यादा से ज्यादा 104'F हो सकता है. इसमें अक्सर ठंड लगती है जो मांसपेशियों में जलन पैदा करती है और उसके बाद तापमान में वृद्धि होती है.

मलेरिया के मरीजों में आमतौर पर पसीना या कंपकंपी, आलस्य, पीलिया और सांस लेने में कठिनाई देखी गई है.

जैसे ही आप उपर्युक्त लक्षणों में से किसी एक का अनुभव करते हैं, तो तुरंत इसका निदान कराएं.

मलेरिया के, आमतौर पर, विशिष्ट लक्षण नहीं होते हैं, इसलिए निदान करना मुश्किल हो सकता है.

CHIKUNGUNYA

चिकनगुनिया में घातक जटिलताएं बहुत कम देखी जाती है. रक्त और मूत्र परीक्षण से बीमारी का पता लगाया जा सकता है. चिकनगुनिया में कुल ल्यूकोसाइट की गणना कम हो जाती है. चूंकि लेप्टोस्पिरोसिस में गुर्दे हमेशा प्रभावित होते हैं, इसलिए इन मामलों में मूत्र परीक्षण में असामान्यताएं दिखती है.

निम्नलिखित संकेतों वाले किसी भी मरीज़ को तुरंत निर्धारित चिकित्सकीय और प्रयोगशाला परीक्षणों के माध्यम से निदान करना चाहिए:

हाइपोटेंशन (रक्तचाप में गिरावट)

रक्त्स्त्राव

तेज़ बुखार

सांस फूलना

अल्टर्ड सेंसरियम

मूत्र में कमी आना

पीलिया

ऐंठन

समानताएं ढूंढना

दोनों बिमारियां मच्छरों द्वारा होती हैं.

आम तौर पर, दोनों ही बीमारियों में सांस लेने में तकलीफ और तेज़ सरदर्द होता हैं.

दोनों वायरस हर 2-3 दिनों के बाद तेज़ बुखार का कारण बनते हैं.

दोनों के लिए निदान एक ही प्रयोगशाला परीक्षण के माध्यम से किया जाता है.

सामान्य सर्दी, कंपकंपी और कम रक्तचाप इन बीमारियों के समान लक्षण हैं.

बचाव--- 

स्वस्थ्य रहने और चिकनगुनिया वायरस से सुरक्षित रहने का सबसे श्रेष्ठ उपाय है मच्छरों से बचना ऐसी कई चीज़े है जो मच्छरों से बचने के लिए की जा सकती है और उनके बढ़ने को रोका जा सकता है। आइए बचाव के कुछ तरीकों पर नज़र डालें:

1. सुनिश्चित करें कि आसपास कोई भी जमा हुआ पानी न हों। ऐसे पानी को अपने गार्डन में डाल दें, सुनिश्चित करें कि आपकी बाल्टियां खाली रहें, और आसपास की सभी नालियां बंद हों!

2. मच्छरों को दूर रखने के सबसे प्रभावी तरीके को अथार्त काला हिट, का उपयोग करें।

3. खिड़किया बंद रखें, जिससे सुनिश्चित हो कि मच्छर अंदर न आएं

Friday, 30 October 2020

बवासीर रोग उसके कारण व उपचार

 




बवासीर या पाइल्स या (Hemorrhoid / पाइल्स या मूलव्याधि) एक ख़तरनाक बीमारी है। बवासीर 2 प्रकार की होती है। आम भाषा में इसको खूनी और बादी बवासीर के नाम से जाना जाता है। कहीं पर इसे महेशी के नाम से जाना जाता है।

1- खूनी बवासीर :- खूनी बवासीर में किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होती है केवल खून आता है। पहले पखाने में लगके, फिर टपक के, फिर पिचकारी की तरह से सिर्फ खून आने लगता है। इसके अन्दर मस्सा होता है। जो कि अन्दर की तरफ होता है फिर बाद में बाहर आने लगता है। टट्टी के बाद अपने से अन्दर चला जाता है। पुराना होने पर बाहर आने पर हाथ से दबाने पर ही अन्दर जाता है। आखिरी स्टेज में हाथ से दबाने पर भी अन्दर नहीं जाता है।

2-बादी बवासीर :- बादी बवासीर रहने पर पेट खराब रहता है। कब्ज बना रहता है। गैस बनती है। बवासीर की वजह से पेट बराबर खराब रहता है। न कि पेट गड़बड़ की वजह से बवासीर होती है। इसमें जलन, दर्द, खुजली, शरीर में बेचैनी, काम में मन न लगना इत्यादि। टट्टी कड़ी होने पर इसमें खून भी आ सकता है। इसमें मस्सा अन्दर होता है। मस्सा अन्दर होने की वजह से पखाने का रास्ता छोटा पड़ता है और चुनन फट जाती है और वहाँ घाव हो जाता है उसे डाक्टर अपनी भाषा में फिशर भी कहते हें। जिससे असहाय जलन और पीड़ा होती है। बवासीर बहुत पुराना होने पर भगन्दर हो जाता है। जिसे अँग्रेजी में फिस्टुला कहते हें। फिस्टुला प्रकार का होता है। भगन्दर में पखाने के रास्ते के बगल से एक छेद हो जाता है जो पखाने की नली में चला जाता है। और फोड़े की शक्ल में फटता, बहता और सूखता रहता है। कुछ दिन बाद इसी रास्ते से पखाना भी आने लगता है। बवासीर, भगन्दर की आखिरी स्टेज होने पर यह केंसर का रूप ले लेता है। जिसको रिक्टम कैंसर कहते हें। जो कि जानलेवा साबित होता है।

रोग निदान के पश्चात प्रारंभिक अवस्था में कुछ घरेलू उपायों द्वारा रोग की तकलीफों पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। सबसे पहले कब्ज को दूर कर मल त्याग को सामान्य और नियमित करना आवश्यक है। इसके लिये तरल पदार्थों, हरी सब्जियों एवं फलों का बहुतायात में सेवन करें। तली हुई चीजें, मिर्च-मसालों युक्त गरिष्ठ भोजन न करें। रात में सोते समय एक गिलास पानी में इसबगोल की भूसी के दो चम्मच डालकर पीने से भी लाभ होता है। गुदा के भीतर रात के सोने से पहले और सुबह मल त्याग के पूर्व दवायुक्त बत्ती या क्रीम का प्रवेश भी मल निकास को सुगम करता है। गुदा के बाहर लटके और सूजे हुए मस्सों पर ग्लिसरीन और मैग्नेशियम सल्फेट के मिश्रण का लेप लगाकर पट्टी बांधने से भी लाभ होता है। मलत्याग के पश्चात गुदा के आसपास की अच्छी तरह सफाई और गर्म पानी का सेंक करना भी फायदेमंद होता है। यदि उपरोक्त उपायों के पश्चात भी रक्त स्राव होता है तो चिकित्सक से सलाह लें। इन मस्सों को हटाने के लिये कई विधियां उपलब्ध है। मस्सों में इंजेक्शन द्वारा ऐसी दवा का प्रवेश जिससे मस्से सूख जायें। मस्सों पर एक विशेष उपकरण द्वारा रबर के छल्ले चढ़ा दिये जाते हैं, जो मस्सों का रक्त प्रवाह अवरूध्द कर उन्हें सुखाकर निकाल देते हैं। एक अन्य उपकरण द्वारा मस्सों को बर्फ में परिवर्तित कर नष्ट किया जाता है। शल्यक्रिया द्वारा मस्सों को काटकर निकाल दिया जाता है।


बवासीर दो प्रकार की होती है - खूनी बवासीर और बादी वाली बवासीर। खूनी बवासीर में मस्से खूनी सुर्ख होते है और उनसे खून गिरता है जबकि बादी वाली बवासीर में मस्से काले रंग के होते है और मस्सों में खाज पीडा और सूजन होती है। अतिसार, संग्रहणी और बवासीर यह एक दूसरे को पैदा करने वाले होते है।

मनुष्य की गुदा में तीन आवृत या बलियां होती हैं जिन्हें प्रवाहिणी, विर्सजनी व संवरणी कहते हैं जिनमें ही अर्श या बवासीर के मस्से होते हैं आम भाषा में बवासीर को दो नाम दिये गए है बादी बवासीर और खूनी बवासीर। बादी बवासीर में गुदा में सुजन, दर्द व मस्सों का फूलना आदि लक्षण होते हैं कभी-कभी मल की रगड़ खाने से एकाध बूंद खून की भी आ जाती है। लेकिन खूनी बवासीर में बाहर कुछ भी दिखाई नहीं देता लेकिन पाखाना जाते समय बहुत वेदना होती है और खून भी बहुत गिरता है जिसके कारण रकाल्पता होकर रोगी कमजोरी महसूस करता है। रोगजनक अर्श के लक्षण उपस्थित प्रकार पर निर्भर करते हैं। आंतरिक अर्श में आम तौर पर दर्द-रहित गुदा रक्तस्राव होता है जबकि वाह्य अर्श कुछ लक्षण पैदा कर सकता है या यदि थ्रोम्बोस्ड (रक्त का थक्का बनना) हो तो गुदा क्षेत्र में काफी दर्द व सूजन होता है। बहुत से लोग गुदा-मलाशय क्षेत्र के आसपास होने वाले किसी लक्षण को गलत रूप से “बवासीर” कह देते हैं जबकि लक्षणों के गंभीर कारणों को खारिज किया जाना चाहिए। हालांकि बवासीर के सटीक कारण अज्ञात हैं, फिर भी कई सारे ऐसे कारक हैं जो अंतर-उदर दबाव को बढ़ावा देते हैं- विशेष रूप से कब्ज़ और जिनको इसके विकास में एक भूमिका निभाते पाया जाता है।

हल्के से मध्यम रोग के लिए आरंभिक उपचार में फाइबर (रेशेदार) आहार, जलयोजन बनाए रखने के लिए मौखिक रूप से लिए जाने वाले तरल पदार्थ की बढ़ी मात्रा, दर्द से आराम के लिए NSAID (गैर-एस्टरॉएड सूजन रोधी दवा) और आराम, शामिल हैं। यदि लक्षण गंभीर हों और परम्परागत उपायों से ठीक न होते हों तो अनेक हल्की प्रक्रियाएं अपनायी जा सकती हैं। शल्यक्रिया का उपाय उन लोगों के लिए आरक्षित है जिनमें इन उपायों का पालन करने से आराम न मिलता हो। लगभग आधे लोगों को, उनके जीवन काल में किसी न किसी समय बवासीर की समस्या होती है। परिणाम आमतौर पर अच्छे रहते हैं 

  • बवासीर के रोगी को बादी और तले हुये पदार्थ नही खाने चाहिये, जिनसे पेट में कब्ज की संभावना हो
  • हरी सब्जियों का ज्यादा प्रयोग करना चाहिये,
  • बवासीर से बचने का सबसे सरल उपाय यह है कि शौच करने उपरान्त जब मलद्वार साफ़ करें तो गुदा द्वार को उंगली डालकर अच्छी तरह से साफ़ करें, इससे कभी बवासीर नही होता है। इसके लिये आवश्यक है कि मलद्वार में डालने वाली उंगली का नाखून कतई बडा नही हो, अन्यथा भीतरी मुलायम खाल के जख्मी होने का खतरा होता है। प्रारंभ में यह उपाय अटपटा लगता है पर शीघ्र ही इसके अभ्यस्त हो जाने पर तरोताजा महसूस भी होने लगता है।
  • सबसे पहले रोग में मुख्य कारण कब्ज को दूर करना चाहिए जिसके लिए ठण्डा कटि स्नाना व एनिमा लेना चाहिए पेट पर ठण्डी मिट्टी पट्टी रखनी चाहिए लेकिन यदि सूजन ज्यादा हो तो एनिमा लेने की बजाय त्रिफला आदि चूर्ण का सेवन करना चाहिए गुदा पर ठण्डी मिट्टी की पट्टी रखनी चाहिए। और सूजन दूर होने पर ही तेज आदि लगाकर एनिमा लेना चाहिए। उपवास करना चाहिए और यदि उपवास ना कर सके तो फलाहार या रसा हार पर रखना चाहिए और साथ-साथ आसन, प्राणायाम, कपाल भाति आदि करने से इस भयंकर रोग से छुटकारा पाया जा सकता है।

    बवासीर के आयुर्वेदिक उपचार • डेढ़-दो कागज़ी नींबू अनिमा के साधन से गुदा में लें। दस-पन्द्रह संकोचन करके थोड़ी देर लेते रहें, बाद में शौच जायें। यह प्रयोग 4- 5 दिन में एक बार करें। 3 बार के प्रयोग से ही बवासीर में लाभ होता है। साथ में हरड या बाल हरड का नित्य सेवन करने और अर्श (बवासीर) पर अरंडी का तेल लगाने से लाभ मिलता है। • नीम का तेल मस्सों पर लगाने से और 4- 5 बूँद रोज़ पीने से लाभ होता है। • करीब दो लीटर छाछ (मट्ठा) लेकर उसमे 50 ग्राम पिसा हुआ जीरा और थोडा नमक मिला दें। जब भी प्यास लगे तब पानी की जगह पर यह छास पी लें। पूरे दिन पानी की जगह यह छाछ (मट्ठा) ही पियें। चार दिन तक यह प्रयोग करें, मस्से ठीक हो जायेंगे। • अगर आप कड़े या अनियमित रूप से मल का त्याग कर रहे हैं, तो आपको इसबगोल भूसी का प्रयोग करने से लाभ मिलेगा। आप लेक्टूलोज़ जैसी सौम्य रेचक औषधि का भी प्रयोग कर सकते हैं। • आराम पहुंचानेवाली क्रीम, मरहम, वगैरह का प्रयोग आपको पीड़ा और खुजली से आराम दिला सकते हैं। • ऐसे भी कुछ उपचार हैं जिनमे शल्य चिकित्सा की और अस्पताल में भी रहने की ज़रुरत नहीं पड़ती। बवासीर के उपचार के लिये अन्य आयुर्वेदिक औषधियां हैं: अर्शकुमार रस, तीक्ष्णमुख रस, अष्टांग रस, नित्योदित रस, रस गुटिका, बोलबद्ध रस, पंचानन वटी, बाहुशाल गुड़, बवासीर मलहम वगैरह। बवासीर की रोकथाम: • अपनी आँत की गतिविधियों को सौम्य रखने के लिये, फल, सब्ज़ियाँ, सीरियल, ब्राउन राईस, ब्राउन ब्रेड जैसे रेशेयुक्त आहार का सेवन करें। • तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें http://www.vinayayurveda.com 




Wednesday, 28 October 2020

फुटपाथ की चाट खाना कितना हानिकारक


                       संसार में प्रत्येक जीव ,वृक्ष ,जंतु को भोजन अनिवार्य हैं .मानव को तो गर्भ से ही माता से भोजन ,पोषण मिलता हैं .और वह उन्ही पर निर्भर रहता हैं .इसीलिए माँ को गर्भस्थ शिशु हेतु उचित आहार विहार की व्यवस्था की जाती हैं और उसके पोषण के अनुसार गर्भस्थ शिशु का विकास होता हैं .इसी प्रकार पेड़ पौधों को भी पोषण की जरुरत होती हैं .शिशु के जन्मते ही उसे स्तनपान की जरुरत होती हैं .और इस समय माँ को यह निर्देशित किया जाता हैं की वह पथ्य,अपथ्य का ख्याल रखे .उसके आहार का प्रभाव नवजात  शिशु पर उसके स्तनपान से पड़ता हैं .जैसे जैसे शिशु बढ़ता हुआ चलने फिरने लगता हैं वैसे वैसे उसकी रूचि बढ़ती जाती हैं .और फिर स्कूल ,कॉलेज ,ऑफिस शादी  विवाह के बाद जीवन में बदलाव आता हैं .
                         वर्तमान में समय का अभाव,आर्थिक सम्पन्नता  और आलस्य के कारण घरों में चटपटी चीज़ों को बनाने का चलन प्रायः कम या बंद हो गया और चटकोरी जिव्हा होने के कारण बाहर का या होटल का या सड़क किनारे खड़े ठेलों के द्वारा अपनी रूचि के अनुसार चाट खाना शुरू होता हैं ..बाजार के गोलगप्पे ,कचोरी समोसा ,भेलपुरी आदि सबको आकर्षित करती हैं .पर भारत में जबतक सड़क के किनारे की चाट न खाये तब तक उसे संतुष्टि नहीं होती ऐसा क्यों ? ये फुटपाथ की चाट हो या सुसज्जित होटल की चाट हमारे जेबों पर डाका डालती हैं और इसके अलावा क्या खिलाया जाता हैं किसी को नहीं मालूम .फुटपाथ की चाट बिना भेदभाव के गरीब अमीर को पसंद होती हैं पर ये सब इंद्रधनुषी और चकाचौध वाली होती हैं .चाट खाने में कोई बुराई नहीं हैं पर  क्या खा रहे हैं ,यह समझना /जानना जरुरी होना चाहिए .जो भी खा रहे हैं वे कितनी साफ़ शुद्ध और स्वच्छतापूर्ण हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए घातक न हो .
                                  अधिकांश  होटल या फुटपाथ की चाट या खाने पीने की वस्तुओं में सफाई न होने से चूहे आदि का मल अधिकांश पाया जाता हैं कारण उनके यहाँ घर जैसी सफाई या देखरेख नहीं होती .फुटपाथ के खाने में इ कोलाई बेक्टेरिया की अधिकतम मात्रा पायी जाती हैं जिससे दस्त ,उलटी या दोनों की संभावना होती हैं .हमारे मष्तिस्क में यह धारणा रहती हैं की इस स्थानों पर शुद्ध खाना मिलता हैं .आपने ध्यान दिया होगा की फुटपाथ पर ठेला लगाने वाले जन सुविधाओं से निकटतम स्थान पर ,खुले  स्थान पर या किसी कोने में लगते हैं जहाँ नाली .या गटर  की गन्दगी होती हैं ,अधिकतर चाट या होटल के नजदीक सैलून होते हैं ,ऐसे स्थानों पर शुद्धता ,सफाई कैसे हो सकती हैं ! बहुत कम चाट वाले अपने हाथों में दस्ताने पहनकर बनाते और परोसते हैं .इसके अलावा भेलपुरी वाले कच्चे प्याज़, आलू ,धनिया ,मिर्ची ,नीबू ,नमक का खुले में उपयोग करते हैं जहाँ मख्खिया भिनभिनाती हैं और वे गंदे हाथों से बनाते हैं .जिससे बीमार होने  की संभावना बनी रहती हैं .
                         इसी प्रकार फलों के रस की दूकान और ठेलों में भी बहुत बीमारी होने का खतरा होता हैं .जहाँ तक हो अपने विश्वनीय फल विक्रेता से ही फल खरीदना  उचित होता हैं कारण फलों को रसायनों से भी पकाया जाता हैं ,रासायनिक फल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं जबकि हम स्वास्थ्यवर्धन के लिए खाते हैं ..खासतौर पर यह सुनिश्चित नहीं रहता की उनके द्वारा जो बर्तन उपयोग किये जाते हैं वे कितने साफ़ सुथरे होते हैं .कभी कभी यह भी देखा जाता हैं की होटल वाले अपनी कढ़ाई आदि बाहर रख देते हैं जिसे कुत्ते ,अन्य जानवर चाटकर साफ़ करते हैं .रस में जो बर्फ डाला जाता हैं वह बहुत गंदे पानी से बनता हैं और विशेषकर मेडिकल कॉलेजों या हॉस्पिटल जहाँ पर शवगृह होते हैं उनके पास के रस विक्रेता शवगृह का बर्फ उपयोग करते हैं ! गर्मियों में लम्बी कतारों में रस की दुकानों में  शुद्ध रस कीआवाज़ लगाते हैं उनके यहाँ अधिकांश कटे ,खुले फलो का उपयोग होता हैं और तपती गर्मी में वे फल ताज़े हो नहीं सकते .जिनमे मख्खियां ,चीटियां ,भुनगे भिनभिनाते रहते हैं .इसी कारण घातक बिमारियों के साथ पीलिया होने की संभावना होती हैं .यह सामान्य मान्यता हैं की फलों को ढंककर ठन्डे स्थान पर रखना चाहिए .न होने पर दूषित और विषैले होने लगते हैं .इसके न होने पर संक्रमण होने का अवसर अधिकतर होता हैं .
                          इनसे बचने के लिए कुछ उपाय की आवश्यकता होती हैं .जहाँ तक हो बाहर की चाट न खाये ,यदि खाये तो उचित स्थान से खाये ,खाने के पहले उस चाट ठेले के उपयोग होने वाले बर्तन और परोसने वाले बर्तनों की सफाई ठीक हैं या नहीं .आसपास कोई गन्दगी तो नहीं हैं .बेचने वाला दस्ताने का उपयोग या  सफाई का ध्यान रखता हैं या नहीं .जहाँ तक बिना बर्फ का फलो का रस का उपयोग करे व उस दुकान के जग ,गिलास साफ़ हैं या नहीं .कटे सड़े फलों का उपयोग तो नहीं हो रहा हैं .होटल या फूटपाथकी चाट की सफाई की बात करे तो वह होना संभव नहीं हैं .यह मान्यता मिलने लगी की होटल या चाट दुकान में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता हैं पर व्यवहारिक धरातल में उतनी नहीं हैं .इसके लिए जरुरी हैं की स्वच्छत्ता की जरुरत बहुत होती हैं .आजकल सामान्य बीमारी होने पर लाखो रुपये खर्च होना मामूली बात हैं .साथ ही उसने द्वारा उपयोग करने वाला कपड़ा का बहुत महत्व होता हैं ,कारण उससे वे सब काम करते हैं और उस गंदे कपडे के द्वारा बीमारियां आसानी से फैलने लगती हैं .इसके लिए उनके द्वारा उपयोग किया जाने वाला कपडा गरमपानी में डाल कर सर्फ़ आदि से धो कर उपयोग करना चाहिए .तथा होटल वालों को थोड़े लोभ के कारण घटिया सामग्री उपयोग नहीं करना चाहिए .और उनको इस भांति सामग्री निर्मित की जानी चाहिए जिसे वे स्वयं उपयोग कर सके ,नहीं तो पता चला वह दूसरी दुकान पर चाट खाने जाता हैं .
                 होटल का खाना आमतौर पर बंद करना संभव न हो तो कम से ऐसे स्थान का चयन करे जहाँ साफ़ सफाई ,उच्चतम क्वालिटी का सामान उपयोग होता हों अन्यथा खाने के बाद रोगों को आमंत्रण देने की अपेक्षा न खाये या घर में बनाये.आजकल संदिग्ता/शक /संदेह  करना जरुरी हैं .चाट खाना मना नहीं हैं वशर्ते वे सफाई से बने जिससे हमारा स्वाद भी बना रहे और बिना आमंत्रण के कोई रोग न फैले .
            

पेट की गैस


 

पेट में गैस (pet me gas) की समस्या को पेट में वायु बनना या गैस बनना आदि भी बोला जाता है। इसे पेट या आँतों की गैस और पेट फूलना भी कहते हैं। आजकल अस्वस्थ आहार और सुस्त जीवनशैली के कारण पेट में गैस की समस्या होना आम बात हो गई है। आयुर्वेद के अनुसार, पेट के जितने भी रोग हैं वे सभी शरीर के त्रिदोष के कारण होते हैं। इसलिए वात, पित्त, कफ दोषों को शांत करके पेट के रोग जैसे गैस की समस्या (gas ki problem ka ilaj) को ठीक किया जा सकता है।

गैस की बीमारी स्वतंत्र रोग न होकर पाचनतंत्र से संबंधित खराबी के कारण होने वाली बीमारी है। कई बार गैस के कारण इतना तेज दर्द होने लगता है कि बीमारी गंभीर बन जाती है। इतना ही नहीं पेट में गैस होने पर अनेक तरह की बीमारियां होने की संभावना भी बन जाती है। इसलिए आइए जानते हैं कि पेट में गैस की समस्या क्यों होती है, गैस की समस्या से होने वाले रोग कौन-कौन से हैं, और पेट में गैस होने पर घरेलू इलाज कैसे किया जाना चाहिए।

पेट में गैस होना क्या है? (What is Gas?)

जब खाना खाते हैं तब पाचनक्रिया के दौरान हाइड्रोजन, कार्बनडाइऑक्साइड और मिथेन गैस निकलता है जो गैस या एसिडिटी होने का कारण बनता है। जठराग्नि की कमजोरी से मल, वात आदि रोग हो जाते हैं। इससे अन्य कई रोग होने लगते हैं। मल की अधिकता के कारण जठराग्नि कमजोर होने लगती है। जब पाचन सही प्रकार से नहीं होता है तो पेट में बनने वाली अपान वायु तथा प्राण वायु बहार नहीं निकल पाती है। गैस से होने वाले रोग से बचने के लिए आपको आयुर्वेदिक उपाय करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, वात, पित्त, कफ को शांत करके पेट में गैस की समस्या को ठीक किया जा सकता है। तीनों दोषों को शांत करने के लिए जौ, मूँग, दूध, आसव, मधु, इत्यादि का सेवन करना चाहिए

पेट में गैस बनने के लक्षण (Symptoms of Gas in Hindi)

पेट में गैस बनने पर पेट में दर्द होने लगता है, लेकिन इसके अलावा और भी लक्षण है जो एसिडिटी होने पर नजर आते हैं-

  • सुबह जब मल का वेग आता है तो वो साफ नहीं होता है और पेट फूला हुआ प्रतीत होता है।
  • पेट में ऐंठन और हल्के-हल्के दर्द का आभास होना।
  • चुभन के साथ दर्द होना तथा कभी-कभी उल्टी होना।
  • सिर में दर्द रहना भी इसका एक मुख्य लक्षण हैं।
  • पूरे दिन आलस जैसा महसूस होता है

    पेट में गैस बनने के कारण (Causes of Gas in Hindi)

    आयुर्वेद में वात, पित्त एवं कफ इन तीन दोषों के असंतुलन से ही सारे रोग होते हैं, तथा इनके सामान्य अवस्था में रहने से व्यक्ति रोगरहित रहता है। उदररोगों में उदरवायु सबसे आम समस्याओं में से एक देखी जाती है, यह वात के कारण होने वाला रोग है। अनुचित आहार-विहार के कारण वात प्रकुपित होकर अनेक रोगों को जन्म देता है तथा पेट में गैस की समस्या से व्यक्ति को जूझना पड़ता है। आयुर्वेद में वायु के पाँच प्रकार बताए गए हैं- प्राण, उदान, समान, व्यान एवं अपान वायु। उदर वायु समान एवं अपान वायु की विकृति से उत्पन्न होती है। लेकिन इसके पीछे बहुत सारे आम कारण होते हैं जिनके वजह से गैस होती है, चलिये इनके बारे में पता लगाते हैं।

    • अत्यधिक भोजन करना
    • बैक्टीरिया का पेट में ज्यादा उत्पादन होना
    • भोजन करते समय बातें करना और भोजन को ठीक तरह से चबाकर न खाना।
    • पेट में अम्ल का निर्माण होना।
    • किसी-किसी दूध के सेवन से भी गैस की समस्या हो सकती है।
    • अधिक शराब पीना
    • मानसिक चिंता या स्ट्रेस
    • एसिडिटी, बदहजमी, विषाक्त खाना खाने से, कब्ज और कुछ विशेष दवाओं के सेवन
    • मिठास और सॉरबिटोल युक्त पदार्थों के अधिक सेवन से गैस बनता है।
    • सुबह नाश्ता न करना या लम्बे समय तक खाली पेट रहना।
    • जंक फूड या तली-भुनी चीजें खाना।
    • बासी भोजन करना।
    • अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल न करना।
    • बीन्स, राजमा, छोले, लोबिया, मोठ, उड़द की दाल का अधिक सेवन करना।
    • कुछ खाद्य पदार्थों से कुछ लोगों को गैस बन जाता है जबकि कुछ लोगों को उससे कोई गैस नहीं बनता है जैसे; सेम, गोभी, प्याज, नाशपाती, सेब, आडू, दूध और दूध उत्पादों से अधिकांश लोगों को गैस बनती है।
    • खाद्य पदार्थ जिनमें वसा या प्रोटीन के बजाय कार्बोहाइड्रेट का प्रतिशत ज्यादा होता है, के खाने से ज्यादा गैस बनती है।
    • भोजन में खाद्य समूह में कटौती की सलाह नहीं दी जाती, क्योंकि आप अपने आप को आवश्यक पोषक तत्वों से वंचित भी नहीं रख सकते हैं, अक्सर, जैसे ही एक व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, कुछ एंजाइमों का उत्पादन कम होने लगता है और कुछ खाद्य पदार्थों से अधिक गैस भी बनने लगती है।
    • यहां तक कि स्तनपान करने वाले शिशुओं में उदरवायु यानि पेट में दर्द होने की समस्या अक्सर देखी जाती है। उचित प्रकार से स्तनपान न कराने या माता द्वारा वात बढ़ाने वाले आहार लेने से ऐसी समस्या हो जाती है। वहीं भोजन ग्रहण करने वाले बच्चों में वातवर्धक आहार, फास्ट फूड, जंक फूड इन सब के सेवन से उदरवायु की समस्या देखी जाती है

      पेट में गैस बनने से रोकने के उपाय 

      अगर खाना खाने के बाद एसिडिटी हो रहा है या हमेशा किसी न किसी कारण गैस का प्रॉबल्म हो रहा है तो इसको रोकने के लिए अपने आहार योजना और जीवन शैली में बदलाव लाना चाहिए।

      सबसे पहले आहार योजना के बारे में जानते हैं-

      • क्योंकि पेट में गैस वात दोष के कारण होने वाली समस्या है अत वातशामक आहार एवं उचित जीवनशैली के द्वारा गैस की समस्या से राहत (pet me gas ke upay) मिलती है।
      • अपने आहार में बदलाव करें- सेम, गोभी, प्याज जैसे खाद्य पदार्थ की मात्रा का ध्यान रखें, हालांकि, इससे पहले कि आप इन चीजों को खाना छोड़ दे एक या दो सप्ताह इन्हें खाकर यह पता लगा लें कि आपकों किस चीज से नुकसान पहुँचता है, अपने आहार का ट्रैक रखें।
      • मिठास या सॉरबिटोल युक्त उत्पादों से बचें, जो चीनी मुक्त मिठाई और कुछ दवाओं में प्रयोग किया जाता है।
      • चाय और रेड वाइन भी अधोवायु को रोकने में मदद करता है
      • अब आता है जीवनशैली में किस तरह के बदलाव लाने से गैस से राहत मिल सकती है,जैसे-

        • सुबह उठकर प्राणायाम एवं योगासन करें।
        • भोजन को चबा-चबा कर खाएं, जल्दी-जल्दी भोजन न खाएं।
        • पवनमुक्तासन, वज्रासन तथा उष्ट्रासन करें।
        • वज्रासन, खाने के बाद करने से गैस होने से रोका जा सकता है। इसको करने के लिए घुटने मोड़कर बैठ जाएं। दोनों हाथों को घुटनों पर रख लें। 5 से 15 मिनट तक करें। गैस पाचन शक्ति कमजोर होने से होती है। यदि पाचन शक्ति बढ़ा दें तो गैस नहीं बनेगी। योग की अग्निसार क्रिया से आंतों की ताकत बढ़कर पाचन सुधरेगा।
        • वज्रासन करने से पेट में गैस नहीं बनती। योग की अग्निसार क्रिया से आँतों की ताकत बढ़कर पाचन में सुधार होता है।
        • सोडा और प्रीजरवेटिव युक्त जूस न पिएं।
        • पानी अधिक पिएं।
        • जंक फूड, बासी भोजन तथा दूषित पानी से जितना हो सके बचें।
        • पेट में गैस बनना आम बात है लेकिन कई बार इसकी वजह से सीने में भी दर्द होने लगता है। गैस भयंकर तरीके से सिर में चढ़ जाती है और उल्टियां तक आने लगती है। अगर आपको भी खतरनाक तरीके से गैस बनती है तो आप देसी दवाई की जगह घरेलू उपायों के जरिए इस बीमारी को जड़ से खत्म कर सकते हैं। दरअसल, गैस बनने से पेट फूलने लगता है और पाचन संबंधी दिक्कत पैदा हो जाती है। अगर आपको ज्यादा गैस बनती है तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें क्योंकि इसकी वजह से आपको घातक पेट के रोग हो सकते हैं। पेट फूलने और गैस बनने पर आप घर में ही मौजूद चीजों से इसका इलाज कर सकते हैं और इस बीमारी से जड़ से छुटकारा पा सकते हैं
        • पेट में गैस की समस्या से छूटकारा पाने के आसान से घरेलू उपाय:

          1. नीबू के रस में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर सुबह के वक्त खाली पेट पिएं।

          2. काली मिर्च का सेवन करने पर पेट में हाजमे की समस्या दूर हो जाती है।

          3. आप दूध में काली मिर्च मिलाकर भी पी सकते हैं।

          4. छाछ में काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से भी गैस की समस्या में काफी लाभ मिलता है।

          5. दालचीनी को पानी मे उबालकर, ठंडा कर लें और सुबह खाली पेट पिएं। इसमें शहद मिलाकर पिया जा सकता है।
          6. लहसुन भी गैस की समस्या से निजात दिलाता है। लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबालकर इसका काढ़ा पीने से काफी फादा मिलता है। इसे दिन में 2 बार पी सकते हैं।

          7. दिनभर में दो से तीन बार इलायची का सेवन पाचन क्रिया में सहायक होता है और गैस की समस्या नहीं होने देता।

          8. रोज अदरक का टुकड़ा चबाने से भी पेट की गैस में लाभ होता है।

          9. पुदीने की पत्तियों को उबाल कर पीने से गैस से निजात मिलती है।

          10. रोजाना नारियल पानी सेवन करना गैस का फायदेमंद उपचार है।

          11. इसके अलावा सेब का सिरका भी गर्म पानी में मिलाकर पीने से लाभ होगा।

          12. इस सभी उपचार के अलावा सप्ताह में एक दिन उपवास रखने से भी पेट साफ रहता है और गैस की समस्या पैदा नहीं होती।

Monday, 26 October 2020

योग ओर स्वास्थ्य

 

योग ओर स्वास्थ्य

योग एक ऐसी कला / प्रकिया है : जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का प्रयास किया जाता है ! इन तीनो के एक साथ आने से जो अनंत ऊर्जा मिलती है, यह ऊर्जा ही जीवनी-शक्ति कहलाती है ! इस शक्ति के द्वारा हम न सिर्फ एक अच्छा स्वास्थय प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि अपने जीवन को सार्थक और सफल बना सकते हैं ! यह जीवनी- शक्ति अनमोल है और योग द्वारा हम इसे आसानी के साथ हासिल कर सकते हैं 
व्यायाम का एक प्राचीन रूप जो भारतीय समाज में हजारों साल पहले विकसित हुआ था और तब से लगातार इसका अभ्यास किया जा रहा है। इसमें किसी व्यक्ति को अच्छे आकार में रखने के लिए और बीमारियों और अक्षमताओं के विभिन्न रूपों से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न प्रकार के अभ्यास शामिल हैं। यह ध्यान के लिए एक मजबूत तरीका भी माना जाता है जो मन और शरीर को शांत करने में मदद करता है। आज दुनिया भर में योग का अभ्यास किया जा रहा है। दुनिया भर के लगभग 2 अरब लोग योगाभ्यास करते हैं।
योग बहुत सुरक्षित है और किसी के द्वारा भी कभी भी बच्चों द्वारा सुरक्षित रूप से इसका अभ्यास किया जा सकता है। योग शरीर, मन और आत्मा का संतुलन बनाने के लिए शरीर के अंगों को एक साथ लाने का एक अभ्यास है। मन-शरीर संबंध को संतुलित करके प्रकृति से जुड़ने के लिए योग सबसे अनुकूल विधि है। यह एक प्रकार का व्यायाम है जो संतुलित शरीर के माध्यम से किया जाता है और आहार, श्वास और शारीरिक मुद्राओं पर नियंत्रण पाने की आवश्यकता होती है। यह शरीर के विश्राम के माध्यम से शरीर और मन के ध्यान से जुड़ा हुआ है।
यह तनाव और चिंता को कम करके शरीर और मस्तिष्क के उचित स्वास्थ्य प्राप्त करने के साथ-साथ मन और शरीर पर नियंत्रण करने के लिए बहुत उपयोगी है। बहुत सक्रिय और मांग करने वाले जीवन विशेष रूप से किशोरों और वयस्कों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए दैनिक आधार पर एक अभ्यास के रूप में योग किसी के द्वारा भी किया जा सकता है। यह स्कूल, दोस्तों, परिवार और पड़ोसियों के जीवन के कठिन समय और दबाव का सामना करने में मदद करता है। योग अभ्यास के माध्यम से व्यक्ति अपनी समस्याओं और दूसरों द्वारा दिए गए तनाव को गायब कर सकता है। यह शरीर, मन और प्रकृति के बीच के संबंध को आसानी से पूरा करने में मदद करता है।
योग सभी के जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शरीर और मन के बीच संबंधों को संतुलित करने में मदद करता है। यह व्यायाम का प्रकार है जो नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक अनुशासन सीखने में मदद करता है  योग में प्राणायाम और कपाल भांति शामिल हैं जो सबसे अच्छे और प्रभावी श्वास व्यायाम में से एक हैं। योग एक थेरेपी है जो नियमित रूप से अभ्यास करने पर धीरे-धीरे बीमारियों से छुटकारा पाने में मदद करती है। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि योग व्यायाम का एक रूप है जिसमें शरीर के अंग को खींचना और मोड़ना शामिल है लेकिन योग सिर्फ व्यायाम से कहीं अधिक है। योग मानसिक, आध्यात्मिक और शारीरिक पथ के माध्यम से जीवन जीने की कला या कला है। यह शांति प्राप्त करने और आंतरिक स्वयं की चेतना में टैप करने की अनुमति देता है।
यह सीखने में भी मदद करता है कि कैसे मन, भावनाओं और कम शारीरिक जरूरतों की खींचातानी से ऊपर उठकर दैनिक जीवन की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। योग एक शरीर, मन और ऊर्जा के स्तर पर काम करता है।  योग का अभ्यास करने का एक मुख्य लाभ यह है कि यह तनाव को प्रबंधित करने में मदद करता है। तनाव इन दिनों आम है और एक के शरीर और दिमाग पर विनाशकारी प्रभाव पड़ने के लिए जाना जाता है। तनाव के कारण लोगों में स्लीपिंग डिसऑर्डर, गर्दन में दर्द, कमर दर्द, सिर दर्द, तेज हृदय गति, पसीने से तर हथेलियां, असंतोष, गुस्सा, अनिद्रा और ध्यान केंद्रित करने में असमर्थता जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो जाती हैं।
योग को समय की अवधि में इस प्रकार की समस्याओं को ठीक करने के लिए वास्तव में प्रभावी माना जाता है। यह ध्यान और साँस लेने के व्यायाम से तनाव को प्रबंधित करने में एक व्यक्ति की मदद करता है और एक व्यक्ति की मानसिक भलाई में सुधार करता है। नियमित अभ्यास से मानसिक स्पष्टता और शांति मिलती है जिससे मन शांत होता है

Friday, 12 June 2020

अश्वगंधा के फायदे - विनय आयुर्वेदा

अश्वगंधा बलवर्धक वीर्यवर्धक व् शुक्रल अर्थात शुक्र धातु को पुष्ट करने वाली, रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने वाली  जड़ी बूटी है। पुरुष रोगों में ये बहुत महत्वपूर्ण है। अश्वगंधा को असगंध या वाजीगंधा भी कहा जाता है। इसका सेवन काम शक्ति को बढ़ाता है और यौवन प्रदान करता है। इसकी जड़ों का इस्तेमाल कई प्रकार की शक्तिवर्धक दवाओं को बनाने में किया जाता है।
अश्वगंधा एक बलवर्धक रसायन मानी गयी है। इसके गुणों की चिर पुरातन समय से लेकर अब तक सभी विद्वानो ने भरपूर सराहना की है। इसे पुरातन काल से ही आयुर्वेदज्ञों ने वीर्यवर्धक, शरीर में ओज और कांति लाने वाले, परम पौष्टिक व् सर्वांग शक्ति देने वाली, क्षय रोगनाशक, रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ने वाली एवं वृद्धावस्था को लम्बे समय तक दूर रखने वाली सर्वोत्तम वनौषधि माना है। यह वायु एवं कफ के विकारों को नाश करने वाली अर्थात खांसी, श्वांस, खुजली, व्रण, आमवात आदि नाशक है। इसे वीर्य व् पौरुष सामर्थ्य की वृद्धि करने, शरीर पर मांस चढाने, स्तनों में दूध की वृद्धि करने, बच्चों को मोटा व् चुस्त बनाने तथा गर्भधारण के निमित व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है।
दुनिया में लोगों को सेक्स संबंधी समस्या सबसे ज़्यादा होती है। माना जाता है कि सेक्स प्रॉब्लम में अश्वगंधा रामबाण दवा होती है। इसमें ऐसे-ऐसे गुण होते हैं जो शरीर को ऊर्जा और क्षमता प्रदान करती है जिससे व्यक्ति में यौन क्षमता का विकास होता है और उसकी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
अश्वगंधा का सेवन करने से प्रजनन में इजाफा होता है। इससे स्पर्म काउंट बढ़ता है और वीर्य भी अच्छी मात्रा में बनता है। अश्वगंधा, शरीर को जोश देता है जिससे पूरे शरीर में आलस्य नहीं रहता है और थकान भी नहीं आती है। अश्वगंधा में जवानी को बरकरार रखने की काफी शक्ति होती है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है।
अश्वगंधा को इस्तेमाल करने की विधि- इसको निरंतर अगर सेवन करना हो तो आधा टी स्पून ही इस्तेमाल करना चाहिए। और ये रात को दूध के साथ अत्यंत गुणकारी हो जाता है. अश्वगंधा का इस्तेमाल सदैव दूध के साथ ही करना चाहिए.

Thursday, 28 November 2019

भीगे चने खाने के फायदे - स्वास्थ्य के लिए बेहतर

चना (Gram) भारतीय खान-पान के प्रमुख अनाजों में से है। इसे शक्तिवर्धक अनाज (Enhancing grain) माना जाता रहा है। यह तो सभी जानते हैं कि यह न सिर्फ पाचन को सही रखता है बल्कि हृदय को भी सुरक्षित रखता है। चना का प्रयोग भारत में सदियों से हो रहा है। इसे सीधे प्रयोग करने के अलावा दाल और उससे बने उत्पादों के रूप में भी होता है। इसका स्वाद तो अलग और अनोखा होता ही है साथ ही इसका प्रयोग ताकत बढ़ाने के लिए भी किया जाता रहा है। इसे अंकुरित कर के भी खाया जाता है ऐसे कई कारण हैं जिनके कारण चना को स्वास्थ्य के लिए बेहतर (Gram is good for health)  प्रस्तुत हैं जिनसे चना स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। शरीर में शक्ति (Power) और रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाता है चना में खनिज लवण (Minerals) के रूप में मैगनिज काफी मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें जरूरी पोषक तत्व जैसे थायमीन, मैंगीशियम और फॉस्फोरस भी पाया जाता है। मैंगीशियम शरीर में ऊर्जा के उत्पादन में प्रमुख भूमिका निभाता है। महिलाओं में होंर्मोंन का लेवल (Hormones level) नियमित रखता है। इससे ब्रेस्ट कैंसर (Breast cancer) और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हों जाता है। 
भुना चना- कैलरी : 360, वसा : 5.2 ग्राम, प्रोटीन : 22.5 ग्राम, फाइबर : 1.0 ग्राम, आयरन : 9.5 मिग्रा 
                           
चना शरीर को बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाता है। साथ ही यह दिमाग को तेज और चेहरे को सुंदर बनाता है। चने के सबसे अधिक फायदे इन्हे अंकुरित करके खाने से होते है। चना शरीर में ताकत लाने वाला और भोजन में रुचि पैदा करने वाला होता है। सूखे भुने हुए चने बहुत रूक्ष और वात तथा कुष्ठ को नष्ट करने वाले होते हैं। उबले हुए चने कोमल, रुचिकारक, पित्त, शीतल, कषैले, वातकारक, ग्राही, हल्के, कफ तथा पित्त नाशक होते हैं। 
चना शरीर को चुस्त-दुरुस्त करता है। खून में जोश पैदा करता है। यकृत (जिगर) और प्लीहा के लिए लाभकारी होता है। तबियत को नर्म करता है। खून को साफ करता है। धातु को बढ़ाता है। आवाज को साफ करता है। रक्त सम्बन्धी बीमारियों और वादी में लाभदायक होता है। इसके सेवन से पेशाब खुलकर आता है। इसको पानी में भिगोकर चबाने से शरीर में ताकत आती है।

वैसे तो चने को आप खाने में जरूर इस्तेमाल करें। यह किसी दवा से कम नहीं है। चने खाने से एक नहीं कई फायदे मिलते हैं तो क्यों नहीं अंकुरित चनों का इस्तेमाल रोज किया जा सकता है। विनय आयुर्वेदा का प्रयास है आपके स्वास्थ के लिए हर जरूरी चीज को आप तक पहुंचाना जो आप और आपके परिवार के लिए जरूरी और फायदेमंद है। चना विशेषकर किशोरों, जवानों तथा शारीरिक मेहनत करने वालों के लिए पौष्टिक नाश्ता होता है। 
इसके लिए 25 ग्राम देशी काले चने लेकर अच्छी तरह से साफ कर लें। मोटे पुष्ट चने को लेकर साफ-सुथरे, कीडे़ या डंक लगे व टूटे चने निकालकर फेंक देते हैं। शाम के समय इन चनों को लगभग 125 ग्राम पानी में भिगोकर रख देते हैं। सुबह के समय शौचादि से निवृत्त होकर एवं व्यायाम के बाद चने को अच्छी तरह से चबाकर खाएं और ऊपर से चने का पानी वैसे ही अथवा उसमें 1-2 चम्मच शहद मिलाकर पी जाएं। देखने में यह प्रयोग एकदम साधारण लगता है किन्तु यह शरीर को बहुत ही स्फूर्तिवान और शक्तिशाली बनाता है। चने की मात्रा धीरे-धीरे 25 से 50 ग्राम तक बढ़ाई जा सकती है। भीगे हुए चने खाने के बाद दूध पीने से शारीरिक बल पुष्ट होता है। व्यायाम के बाद रात के भीगे हुए चने, चने का पानी के साथ पीने से स्वास्थय अच्छा बना रहता है। जिसकी पाचक शक्ति (भोजन पचाने की शक्ति) कमजोर हो, या चना खाने से पेट में गैस होता है तो उन्हें चने का सेवन नहीं करना चाहिए।

चना न्यूट्रिएंट्स के मामले में बादाम से ज्यादा फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में चने की दाल और चने को शरीर के लिए बेहद स्वास्थवर्धक बताया गया है। चने के सेवन से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। भीगे हुए चने में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल और विटामिन्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो कई बीमारियों से बचाने के साथ-साथ हेल्दी रहने में भी हमारी मदद करते हैं। वैसे तो हर इंसान के लिए चने खाने के अपने अलग ही फायदे हैं, लेकिन खासकर मर्दों को तो ये जरूर खाने चाहिये। क्योंकि चना शरीर को बीमारियों से लड़ने में काफी सक्षम बनाता है।

अंकुरित चना  - अंकुरित चने खाना बहुत ही लाभप्रद होता है। अंकुरित चना धातु को पुष्ट, मांसपेशियों को सुदृढ़ व शरीर को वज्र के समान बना देता है तथा यह सभी चर्म रोगों को नष्ट करता है। विटामिन-सी की अधिकता वाला यह वजन को बढ़ाता है। खून में वृद्धि करता है और उसे साफ करता है। इसके अतिरिक्त अंकुरित चने का सेवन करने से फेफड़े मजबूत होते हैं। यह रक्त में कोलेस्ट्राल को कम करता है और दिल की बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है।

चने अंकुरित करने की विधि - अंकुरित करने के लिए चने को अच्छी तरह पानी में साफ करके इतने पानी में भिगोएं कि उतना पानी चना सोख ले। इसे सुबह के समय पानी में भिगो दो और रात में साफ, मोटे, गीले कपडे़ या उसकी थैली में बांधकर लटका देते हैं। गर्मी में 12 घंटे और सर्दी के मौसम में 18 से 24 घंटों के बाद भिगोकर गीले कपड़ों में बांधने से दूसरे, तीसरे दिन उसमें अंकुर निकल आते हैं। गर्मी में थैली में आवश्यकतानुसार पानी छिड़कते रहना चाहिए। इस प्रकार चने अंकुरित हो जाएंगे। अंकुरित चनों का नाश्ता एक उत्तम टॉनिक है। अंकुरित चनों में कुछ व्यक्ति स्वाद के लिए कालीमिर्च , सेंधानमक, अदरक की कुछ कतरन एवं नींबू के रस की कुछ बून्दे भी मिलाते हैं परन्तु यदि अंकुरित चने को बिना किसी मिलावट के साथ खाएं तो यह बहुत अधिक उत्तम होता है।

भीगे चने खाने के फायदे - शरीर को कोई बीमारी नहीं लगती : शरीर को सबसे ज्यादा पोषण काले चनों से मिलता है। काले चने अंकुरित होने चाहिए। क्योंकि इन अंकुरित चनों में सारे विटामिन्स और क्लोरोफिल के साथ फास्फोरस आदि मिनरल्स होते हैं जिन्हें खाने से शरीर को कोई बीमारी नहीं लगती है। काले चनों को रातभर भिगोकर रख लें और हर दिन सुबह दो मुट्ठी खाएं। कुछ ही दिनों में र्फक दिखने लगेगा।
वजन कम करना : अगर आपको अपना वजन कम करना है तो रोज़ाना सुबह उठकर खाली पेट भीगे हुए चने खाने से आपका वजन जल्द ही कम होने लगेगा।
कब्ज और पेट दर्द : रातभर भिगे हुए चनों से पानी को अलग कर उसमें अदरक, जीरा और नमक को मिक्स कर खाने से कब्ज और पेट दर्द से राहत मिलती है।
शरीर की ताकत : शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए अंकुरित चनों में नींबू, अदरक के टुकड़े, हल्का नमक और काली मिर्च डालकर सुबह नाश्ते में खाएं। आपको पूरे दिन की एनर्जी मिलेगी।   
चने का सत्तू : चने का सत्तू भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद औषघि है। शरीर की क्षमता और ताकत को बढ़ाने के लिए गर्मीयों में आप चने के सत्तू में नींबू और नमक मिलकार पी सकते हैं। यह भूख को भी शांत रखता है।
पथरी की समस्या में चना : पथरी की समस्या अब आम हो गई है। दूषित पानी और दूषित खाना खाने से पथरी की समस्या बढ़ रही है। गाल ब्लैडर और किड़नी में पथरी की समस्या सबसे अधिक हो रही है। एैसे में रातभर भिगोए चनों में थोड़ा शहद मिलाकर रोज सेवन करें। नियमित इन चनों का सेवन करने से पथरी आसानी से निकल जाती है। इसके अलावा आप आटे और चने का सत्तू को मिलाकर बनी रोटियां भी खा सकते हो।
शरीर की गंदगी साफ करना : काला चना शरीर के अंदर की गंदगी को अच्छे से साफ करता है। जिससे डायबिटीज, एनीमिया आदि की परेशानियां दूर होती हैं। और यह बुखार आदि में भी राहत देता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए : चना ताकतवर होता है। यह शरीर में ज्यादा मात्रा में ग्लूकोज को कम करता है जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है। इसलिए अंकुरित चनों को सेवन डायबिटीज के रोगियों को सुबह-सुबह करना चाहिए।
मूत्र संबंधी रोग : मूत्र से संबंधित किसी भी रोग में भुने हुए चनों का सवेन करना चाहिए। इससे बार-बार पेशाब आने की दिक्कत दूर होती है। भुने हुए चनों में गुड मिलाकर खाने से यूरीन की किसी भी तरह समस्या में राहत मिलती है।
पुरूषों की कमजोरी दूर करना : अधिक काम और तनाव की वजह से पुरूषों में कमजोरी होने लगती है। एैसे में अंकुरित चना किसी वरदान से कम नहीं है। पुरूषों को अंकुरित चनों को चबा-चबाकर खाने से कई फायदे मिलते हैं। इससे पुरूषों की कमजोरी दूर होती है। भीगे हुए चनों के पानी के साथ शहद मिलाकर पीने से पौरूषत्व बढ़ता है। और कमजोरी दूर होती है।
पीलिया के रोग में : पीलिया की बीमारी में चने की 100 ग्राम दाल में दो गिलास पानी डालकर अच्छे से चनों को कुछ घंटों के लिए भिगो लें और दाल से पानी को अलग कर लें अब उस दाल में 100 ग्राम गुड़ मिलाकर 4 से 5 दिन तक रोगी को देते रहें। पीलिया से लाभ जरूरी मिलेगा। पीलिया रोग में रोगी को चने की दाल का सेवन करना चाहिए।
मुंह का सौंदर्य : चना के बेसन में नमक मिलाकर अच्छी तरह गौन्दकर लेप बना लें। इस लेप को चेहरे पर मलने से त्वचा में झुर्रियां नहीं आती हैं और चेहरा सुन्दर रहता है।
प्रदर रोग : भठ्ठी पर भूने हुऐ चने के छिलके उतारकर उसे पीसकर चूर्ण बना लें। उसमें बराबर की मात्रा में मिश्री का चूर्ण मिलाकर 6-6 ग्राम की मात्रा में ठंडे पानी के साथ सेवन करने से प्रदर में रोग लाभ मिलता है। चने के सत्तू में मिश्री डालकर गाय के दूध के साथ सेवन करने से ‘शवेत प्रदर में लाभ होता है।
मोच : मोच के स्थान पर चने बांधकर उन्हें पानी से भिगोते रहें-जैसे-जैसे चने फूलेंगे मोच अपने आप ही दूर हो जायेगी।
पथरी : गुर्दे या मूत्राशय में पथरी हो तो रात को एक मुट्ठी चने की दाल को भिगो देते हैं। सुबह के समय इस दाल को शहद मिलाकर खाने से लाभ मिलता है।
अम्लपित्त : काले चनों और कालीमिर्च को मिलाकर पीसकर चटनी की तरह सेवन करने से अम्लपित्त शांत हो जाती है।चने की सब्जी खाने से गले की जलन कम हो जाती है।
दर्द व सूजन : कमर, हाथ, पैर या कहीं भी दर्द हो वहां बेसन डालकर रोजाना मालिश करें। इस तरह मालिश करने से दर्द और सूजन ठीक हो जाती है।
शीतपित्त : चने से बने मोतिया लड्डुओं पर कालीमिर्च डालकर खाने से पित्ती ठीक हो जाती है। 
मधुमेह के रोग : चने और जौ के आटे की रोटी खाने से मधुमेह रोगी को फायदा मिलता है। 7 दिनों तक केवल चने की रोटी खायें। गूलर के पत्तों को उबालकर उसी पानी से नहायें। थोड़ा-थोड़ा पानी पीयें। पेशाब में शक्कर (चीनी) आना बंद हो जायेगी और मधुमेह में लाभ होगा। रात को लगभग 30 ग्राम काले चने दूध में भिगो दें और सुबह उठते ही खा लें। चने और जौ को बराबर मात्रा में मिलाकर इसके आटे की रोटी सुबह-शाम खायें। केवल चने (बेसन) की रोटी ही 10 दिन तक खाते रहने से पेशाब में शक्कर आना बंद हो जाता है। 25-30 ग्राम काले चनों को दूध में भिगो दें। सुबह इसका सेवन करें। चने और जौ को बराबर मात्रा में पीसकर उसकी रोटी खायें। इससे पेशाब में शक्कर आना कम हो जाता है।
ट्यूमर : चने का आटा गूगल में मिलाकर, टिकिया बनाकर गिल्टी (ट्यूमर) पर रखें। इससे गिल्टी (ट्यूमर) की सूजन दूर होती है।
सभी प्रकार के दर्द होने पर : भुने हुऐ चनों को खाने से `अन्नद्रव शूल´ यानी अनाज के कारण होने वाला दर्द ठीक हो जाता है।
चेहरे की झांई के लिए : 2 बड़े चम्मच चने की दाल को आधा कप दूध में रात को भिगोकर रख दें। सुबह दाल को पीसकर उसी दूध में मिला लें। फिर इसमें एक चुटकी हल्दी और 6 बूंदे नींबू की मिलाकर चेहरे पर लगाकर रखें। सूखने पर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इस पैक को सप्ताह में तीन बार लगाने से चेहरे की झाईयां दूर हो जाती हैं।
खाज-खुजली : बिना नमक के चने के आटे की रोटी को लगातार 64 दिन तक खाने से दाद, खुजली आदि रोग मिट जाते हैं।
घबराहट या बेचैनी : लगभग 50 ग्राम चना और 25 दाने किशमिश को रोजाना रात में पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट चने और किशमिश खाने से घबराहट दूर हो जाती है।
दिल के रोग : दिल के रोगियों को काले चने उबालकर उसमें सेंधानमक डालकर खाना चाहिए।
त्वचा के रोग के लिए : चने की रोटी खाने से या अंकुर फूटे हुए चने खाने से हर प्रकार के त्वचा के रोग दूर हो जाते हैं। 
निम्नरक्तचाप : 20 ग्राम काला चना और 25 दाने किशमिश या मुनक्का रात को ठण्डे पानी में भिगो दें। सुबह रोजाना खाली पेट खाने से निम्न रक्तचाप (लो ब्लड प्रेशर) में लाभ होगा और साथ ही साथ चेहरे की चमक बढ़ जाती है।
दाद : 64 दिन तक लगातार बिना नमक के चने के आटे की रोटी खाने से दाद, खुजली और खून की खराबी दूर हो जाती है।
पीलिया का रोग : जौ के सत्तू की तरह चना का सत्तू भी पीलिया रोग में लाभदायक है। 1 मुट्ठी चने की दाल को 2 गिलास पानी में भिगो दें। फिर दाल को निकालकर बराबर मात्रा में गुड़ मिलाकर 3 दिन तक खाना चाहिए। प्यास लगने पर दाल का वहीं पानी पीना चाहिए। इससे पीलिया रोग नष्ट हो जाता है।
मानसिक उन्माद (पागलपन) : पित्त (गर्मी) के कारण पागलपन हो तो शाम को 50 ग्राम चने की दाल पानी में भिगो देते हैं। सुबह के समय पीसकर चीनी और पानी मिलाकर 1 गिलास भरकर पीने से पागलपन के रोग में लाभ होता है। चने की दाल को भिगोकर उसका पानी पिलाने से उन्माद (मानसिक पागलपन) और उल्टी ठीक हो जाती है।
सौन्दर्यवर्द्धक : चावल, जौ, चना, मसूर और मटर को बराबर की मात्रा में लेकर बारीक पीस लें। इसमें से थोड़ा-थोड़ा चूर्ण लेकर लेप बना लें और चेहरे पर लगायें। थोड़े दिनों तक यह लेप रोजाना चेहरे पर लगाने से चेहरा चमक उठेगा। बेसन से चेहरा धोने से चेहरे के धब्बे, झांई मिट जाती हैं। चेहरा सुन्दर निकलता है। तेज धूप, गर्मी, लू से त्वचा की रक्षा के लिए बेसन को दूध या दही में मिलाकर गाढ़ा लेप बना लें। इसे सुबह-शाम आधा घंटे चेहरे पर लगा रहने दें। इससे रूप निखर जाता है।
शरीर की जलन : 2 मुट्ठी भर चने का छिलका लें। फिर 2 गिलास पानी लेकर एक मिट्टी के बर्तन में डाल दें और चने का छिलका उसमें भिगो दें। सुबह उठने पर इस पानी को छानकर पी जायें इससे शरीर की जलन बिल्कुल मिट जाती है।
सदमा : 20 ग्राम काले चने और 25 दाने किशमिश या मुनक्कों को ठण्डे पानी में शाम को भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इनको खाली पेट खाने से सदमे आना बंद हो जाता है।
बालरोग : चने के आटे को खूब बारीक पीसकर पानी में मिलाकर गर्म करके बच्चे के पेट पर मालिश करने से आराम आता है।
जलने पर : चने को दही के साथ पीसकर शरीर के जले हुए भाग पर लगाने से तुरन्त आराम आ जाता है।
सफेद दाग : मुट्ठी भर काले चने और 10 ग्राम त्रिफला चूर्ण (हरड़, बहेड़ा, आंवला) को 125 मिलीलीटर पानी में भिगो दें। कम से कम 12 घंटों के बाद इन चनों को मोटे कपड़े में बांधकर रख दें और बचा हुआ पानी कपडे़ की पोटली के ऊपर डाल दें। फिर 24 घंटे के बाद पोटली को खोल दें अब तक इन चनों में से अंकुर निकल आयेंगे। यदि किसी मौसम में अंकुर न भी निकले तो चनों को ऐसे ही खा लें। इस तरह से अंकुरित चनों को चबा-चबाकर लगातार 6 हफ्तों खाने से सफेद दाग दूर हो जाते हैं।
सिर का दर्द : सिर में दर्द होने पर कच्चे चनों का जूस बनाकर पीने से सिर का दर्द ठीक हो जाता है। इसके अलावा नजला-जुकाम भी ठीक हो जाता है। 100 ग्राम नुकती, दाने या मोतीचूर के लड्डू पर आधा चम्मच घी और 10 पिसी हुई कालीमिर्च डालकर खाने से कमजोरी से होने वाला सिर दर्द समाप्त हो जाता है।
त्वचा का मुलायम और चमकदार होना : चने के बेसन को गुलाबजल में घोलकर चेहरे और पूरे शरीर पर मल लें। 10 मिनट के बाद नहा लें। इससे त्वचा में जो चिकनाई होती है वह निकल जाती है।
शरीर को मोटा और शक्तिशाली बनाना : लगभग 50 ग्राम की मात्रा में चने की दाल को लेकर शाम को 100 मिलीलीटर कच्चे दूध में भिगोकर रख दें। अब इस दाल को सुबह उठकर किशमिश और मिश्री में मिलाकर अच्छी तरह से चबाकर खायें। इसका सेवन लगातार 40 दिनों तक करना चाहिए। इससे शरीर को ताकत मिलती है और मनुष्य का  बल भी बढ़ता है।
शरीर की लम्बाई : रात को सोते समय थोड़े से देशी चने लेकर उनको पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर गुड़ के साथ इन चनों को रोजाना खूब चबाकर खाने से शरीर की लम्बाई बढ़ती है। चनों की मात्रा शरीर की पाचन शक्ति के अनुसार बढ़ानी चाहिए। इन चनों को 2-3 तीन महीने तक खाना चाहिए।
जुकाम : 50 ग्राम भुने हुए चनों को एक कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। इस पोटली को हल्का सा गर्म करके नाक पर लगाकर सूंघने से बंद नाक खुल जाती है और सांस लेने में परेशानी नहीं होती है। गर्म-गर्म चने को किसी रूमाल में बांधकर सूंघने से जुकाम ठीक हो जाता है। चने को पानी में उबालकर इसके पानी को पी जायें और चने को खा लें। चने में स्वाद के लिए कालीमिर्च और थोड़ा-सा नमक डाल लें। चने का सेवन करना जुकाम में बहुत लाभ करता है।
खूनी बवासीर : सेंके हुए गर्म-गर्म चने खाने से खूनी बवासीर में लाभ मिलता है
कब्ज : 1 या 2 मुट्ठी चनों को धोकर रात को भिगो दें। सुबह जीरा और सोंठ को पीसकर चनों पर डालकर खाएं। घंटे भर बाद चने भिगोये हुए पानी को भी पीने से कब्ज दूर होती है। अंकुरित चना, अंजीर और शहद को मिलाकर या गेहूं के आटे में चने को मिलाकर इसकी रोटी खाने से कब्ज मिट जाती हैं। रात को लगभग 50 ग्राम चने भिगो दें। सुबह इन चनों को जीरा तथा नमक के साथ खाने से कब्ज दूर हो जाती है।
रूसी : 4 बड़े चम्मच चने का बेसन एक बड़े गिलास पानी में घोलकर बालों पर लगायें। इसके बाद सिर को धो लें। इससे सिर की फरास या रूसी दूर हो जाती है।
श्वास नली के रोग : रात को सोते समय एक मुट्ठी भुने या सेंके हुए चने खाकर ऊपर से एक गिलास दूध पीने से श्वास नली (सांस की नली) में जमा हुआ बलगम निकल जाता है।
शरीर में दर्द : कमर, हाथ-पैर जहां कहीं भी दर्द हो, उस जगह पर बेसन डालकर रोजाना मालिश करें। एक बार मालिश किये हुए बेसन को दुबारा मालिश के काम में ला सकते हैं। इस तरह से मालिश करने से दर्द ठीक हो जाता है।
शरीर पुष्टि : भीगी हुई चने की दाल में शक्कर मिलाकर रात को सोते समय खाएं। इससे शरीर पुष्ट होता है। इसे खाकर पानी न पिये।
दाद-खुजली : चने के आटे की रोटी बिना नमक की लगभग 2 महीने तक लगातार खाने से दाद, खुजली और रक्तविकार (खून के रोग) नष्ट हो जाते हैं। इसके साथ घी भी ले सकते हैं।
त्वचा का कालापन : लगभग 12 चम्मच बेसन, 3 चम्मच दही या दूध, थोड़ा सा पानी सभी को मिलाकर पेस्ट सा बनाकर पहले चेहरे पर मले और फिर सारे शरीर पर मलने के लगभग 10 मिनट बाद स्नान करें तथा स्नान में साबुन का उपयोग न करें। इस प्रकार का उबटन करते रहने से त्वचा का कालापन दूर हो जाएगा।
तेलीय त्वचा : यदि चिकनी त्वचा है तो बेसन में गुलाबजल मिलाकर चेहरे व शरीर पर लगाएं। इससे त्वचा का तैलीयपन हट जाता है।
चेहरे का सौंदर्यवर्धक : चने की भीगी हुई दाल को पीसकर उसमें हल्दी तथा कुछ बूंदे किसी तेल की डालकर उबटन बनाएं। यह बहुत ही लाभकारी होता है।
उल्टी : रात को एक मुट्ठी चने को एक गिलास पानी में भिगो देते हैं। सुबह इसके पानी को छानकर पी लेते हैं। यदि गर्भवती स्त्री को उल्टी हो तो भुने हुए चने का सत्तू का सेवन कराना चाहिए। इससे गर्भवती स्त्री की उल्टी बंद हो जाती है।
सफेद दाग : मुट्ठी भर काले चने और 10 ग्राम त्रिफला (हरड़, बहेड़ा, आंवला) को 125 मिलीलीटर पानी में भिगो देते हैं। 24 घंटे बाद अंकुर निकलने पर इन चनों को चबा-चबाकर लगातार कुछ महीने तक खाते रहने से सफेद दाग नष्ट हो जाते हैं।
माता के दूध में वृद्धि : यदि माता अपने बच्चे को दूध पिलाने में दूध की कमी प्रतीत कर रही हो तो उसे लगभग 50 ग्राम काबुली चने रात को दूध भिगोकर सुबह-शाम सेवन करना चाहिए। सुबह दूध को छानकर अलग कर लेते हैं। इन चनों को चबा-चबाकर खाएं। ऊपर से इसी दूध को गर्म करके पी लेते हैं। ऐसा करने से दूध बढ़ जाता है।
माँ बनने में सहायक : यदि किसी भी औरत को माँ ना बनने का भय हो उसे चनों का काढ़ा पिलाना चाहिए इससे माँ बनने की संभावना बढ़ जाती है।
पित्ती : 100 ग्राम चने के बेसन से बने मोतिया लड्डुओं के साथ 10 पिसी कालीमिर्च मिलाकर खाने से पित्ती की गर्मी में लाभ मिलता है।
पेशाब का बार-बार आना : 25 से 50 ग्राम की मात्रा में भुने हुए चने खूब चबाकर खायें बाद में ऊपर से थोड़ा गुड़ खाकर पानी पी लें। आधा महीने तक यह प्रयोग लगातार आधा पेट खाना खाने के बाद करें यदि पाचन क्रिया खराब हो तो इसे न लें।
श्वास या दमा का रोग : भुने हुए चने रात में खाकर ऊपर से गर्म दूध पीने से सांस की नली का बलगम निकल जाता है।लगभग 150 ग्राम सेंके हुए चने व 150 ग्राम खेरी गोन्द को अलग-अलग पीसकर चूर्ण बनाकर दोनों को मिला देते हैं। दिन में 3-4 बार 2-3 चुटकी चाटते रहने से श्वास रोग (दमा) में लाभ मिलता है।
खांसी : चने का जूस बनाकर पीने से जुकाम और कफज-बुखार में लाभ मिलता है।
गैस्ट्रिक अल्सर : चने का सत्तू बनाकर पीने से गैस्ट्रिक के मरीज को लाभ होता है।
अतिक्षुधा भस्मक रोग (भूख अधिक लगना) : चने को पानी में भिगोकर रातभर रख दें। सुबह इसका पानी पीने से भस्मक-रोग (बार-बार भूख लगना) मिट जाता है।
वमन (उल्टी) : चनों को रात को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसका पानी पी लें। अगर किसी गर्भवती औरत को उल्टी हो रही हो तो भुने हुए चने का सत्तू (जूस) बनाकर पिलायें।
कच्चे चनों को पानी में भिगोकर रख दें। फिर कुछ समय बाद उसी पानी को छानकर पीने से उल्टी होना बंद जाती है।
हिचकी का रोग : चने की भूसी चिलम में रखकर पीने से हिचकी बंद हो जाती है। चना और अरहर की भूसी चिलम में रखकर पीने से हिचकी नहीं आती है।
कुष्ठ रोग में चना : कुष्ठ रोग से ग्रसित इंसान यदि तीन साल तक अंकुरित चने खाएं। तो वह पूरी तरह से ठीक हो सकता है। 
अस्थमा रोग में : अस्थमा से पीडि़त इंसान को चने के आटे का हलवा खाना चाहिए। इस उपाय से अस्थमा रोग ठीक होता है।
त्वचा की समस्या में : चने के आटे का नियमित रूप से सेवन करने से थोड़े ही दिनों में खाज, खुजली और दाद जैसी त्वचा से संबंधित रोग ठीक हो जाते हैं।
कफ और सांस की नली से संबंधित रोग : लंबे समय से चली आ रही कफ की परेशानी में भुने हुए चनों को रात में सोते समय अच्छे से चबाकर खाएं और इसके बाद दूध पी लें। यह कफ और सांस की नली से संबंधित रोगों को ठीक कर देता है।
चेहरे की चमक के लिए चना : चेहरे की रंगत को बढ़ाने के लिए नियमित अंकुरित चनों का सेवन करना चाहिए। साथ ही आप चने का फेस पैक भी घर पर बनाकर इस्तेमाल कर सकेत हो। चने के आटे में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलायम होती है। महिलाओं को हफ्ते में कम से कम एक बार चना और गुड जरूर खाना चाहिए।
दाद खाज और खुजली : एक महीने तक चने के आटे की रोटी का सेवन करने से त्वचा की बीमारियां जैसे खुजली, दाद और खाज खत्म हो जाती हैं