- नियमित मॉर्निंग वॉक करके आप खुद को रख सकते हैं फिट।
- वॉक के लिए ऐसी जगह का चयन करें जहां पर हरियाली हो।
- वॉक करने से पहले खूब सारा पानी पियें और वॉर्मअप करें।
- आप दिल के मरीज हैं तो चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
-
- कहते हैं सुबह सवेरे घूमने जाने से सारा दिन अच्छा गुजरता है और यह बात है भी पूरी तरह सही। मॉर्निंग वॉक से आप रसार दिन तरोताजा महसूस करते हैं। सुबह जल्दी उठना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। और सुबह की सैर के फायदों का तो कहना ही क्या। मॉर्निंग वॉक अच्छी सेहत की संजीवनी कहा जाना गलत नहीं होगा। मॉर्निंग वॉक फिट रहने का बहुत सरल और सुविधाजनक तरीका है। मॉर्निंग वॉक को अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप सेहतमंद रह सकते हैं।सुबह की स्वच्छ हवा में सैर शरीर को प्रचुर मात्रा में ऑक्सींजन मिलती है। लेकिन, क्या आप सैर करने का सही तरीका जानते हैं। चलिए, हमारे साथ और जानिए मॉर्निंग वॉक के कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपनाकर आप दोगुना फायदा उठा सकते हैं। हाल ही में जारी हुई एक शोध ने 25 मिनट टहलने के फायदे बताएं हैं। 25 मिनट टहलकर आप अपने उम्र से सात साल अधिक जी सकते हैं। यूरोपियन सोसायटी ऑफ कार्डियोलॉजी में एक स्टडी जारी हुई है जिसके अनुसार रोज की कसरत से आपकी उम्र बढ़ सकती है। यह स्टडी जर्मनी के सारलैंड यूनिवर्सिटी में 30 से 60 साल के 69 स्वस्थ लोगों पर शोध करके किया गया, जो रोज कसरत नहीं करते थे। शोधकर्ताओं के अनुसार केवल 25 मिनट टहल कर आपकी उम्र सात साल तक बढ़ सकती है। साथ ही शोधकर्ताओं के अनुसार रोजाना थोड़ी सी कसरत कर दिल का दौरा पड़ने की संभावना को काफी कम किया जा सकता है।
90 साल तक बढ़ सकती है उम्र----समय और बुढ़ापा को कोई नहीं रोक सकता। लेकिन कहा जाता है ना मेहनत कर समय को अच्छा किया जा सकता है। उसी तरह मेहनत कर बुढ़ापे को भी कम किया जा सकता है। रोजाना की कसरत से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को कम किया जा सकता है। इस तरह लोग 70 की उम्र में भी जवान दिख सकते हैं और 90 साल तक भी जी सकते हैं।
Sunday, 17 September 2017
सात साल अधिक जी सकते हैं केवल 25 मिनट टहल कर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment