Friday 24 November 2017

डायलिसिस, कैंसर जैसी भयंकर बीमारी में रामबाण - अमृत समान

           कैंसर ख़त्म और (W.B.C ) श्वेत रक्त कोशिका को बढ़ाने के लिए अमृत समान है ये जूस 

कोई किडनी या कैंसर,डायलिसिस या ऐसी कोई लाइलाज बीमारी से ग्रसित है तो ये घरेलु उपाय उनके लिए अमृत सिद्ध होगा। इस उपाय को एक से तीन महीने तक करे और फिर रिजल्ट देखें। ये प्रयोग करने से डायलिसिस, अनेक प्रकार के कैंसर, रक्त में हीमोग्लोबिन और प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए और रक्त में श्वेत कोशिकाओ (W.B.C.) की संख्या बढ़ाने के लिए रामबाण है। 

इस प्रयोग में मुख्य घटक है।

गेंहू के जवारे (गेंहू घास) का रस
गिलोय(अमृता) का रस।

गेंहू की घास को धरती की संजीवनी के समान कहा गया है, जिसे नियमित रूप से पीने से मरणासन्न अवस्था में पड़ा हुआ रोगी भी स्वस्थ हो जाता है। और इसमें अगर गिलोय(अमृता) का रस मिला दिया जाए तो ये मिश्रण अमृत बन जाता है। गिलोय अक्सर पार्क में या खेतो में लगी हुयी मिल जाती है।

गेंहू के जवारों का रस 50 ग्राम और गिलोय (अमृता की एक फ़ीट लम्बी व् एक अंगुली मोटी डंडी) का रस निकालकर – दोनों का मिश्रण दिन में एक बार रोज़ाना सुबह खाली पेट निरंतर लेते रहने से डायलिसिस द्वारा रक्त चढ़ाये जाने की अवस्था में आशातीत लाभ होता है।

इसके निरंतर सेवन से कई प्रकार के कैंसर से भी मुक्ति मिलती है। रक्त में हीमोग्लोबिन और प्लेटलेट्स की मात्रा तेज़ी से बढ़ने लगती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत बढ़ जाती है। रक्त में तुरंत श्वेत कोशिकाएं (W.B.C.) बढ़ने लगती हैं। और रक्तगत बिमारियों में आशातीत सुधार होता है। तीन मास तक इस अमृतपेय को निरंतर लेते रहने से कई असाध्य बीमारियां ठीक हो जाती हैं। इस मिश्रण को रोज़ाना ताज़ा सुबह खाली पेट थोड़ा थोड़ा घूँट घूँट करके पीना है। इसको लेने के बाद कम से कम एक घंटे तक कुछ नहीं खाएं।

गेंहू के जवारे- गेहूँ का ज्वारा अर्थात गेहूँ के छोटे-छोटे पौधों की हरी-हरी पत्ती, जिसमे है शुद्ध रक्त बनाने की अद्भुत शक्ति. तभी तो इन ज्वारो के रस को “ग्रीन ब्लड” कहा गया है.

इसे ग्रीन ब्लड कहने का एक कारण यह भी है कि रासायनिक संरचना पर ध्यानाकर्षण किया जाए तो गेहूँ के ज्वारे के रस और मानव मानव रुधिर दोनों का ही पी.एच. फैक्टर 7.4 ही है, जिसके कारण इसके रस का सेवन करने से इसका रक्त में अभिशोषण शीघ्र हो जाता है, जिस से रक्ताल्पता(एनीमिया) और पीलिया(जांडिस) रोगी के लिए यह ईश्वर प्रदत्त अमृत हो जाता है। गेहूँ के ज्वारे के रस का नियमित सेवन और नाड़ी शोधन प्रणायाम से मानव शारीर के समस्त नाड़ियों का शोधन होकर मनुष्य समस्त प्रकार के रक्तविकारों से मुक्त हो जाता है। गेहूँ के ज्वारे में पर्याप्त मात्रा में क्लोरोफिल पाया जाता है जो तेजी से रक्त बनता है इसीलिए तो इसे प्राकृतिक परमाणु की संज्ञा भी दी गयी है। गेहूँ के पत्तियों के रस में विटामिन बी.सी. और ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
अगर आप भयंकर से भयंकर बीमारी से ग्रस्त हैं, और आपको लगता हैं के ये बीमारिया आपकी जान ले कर ही छोड़ेंगी, और आप दवा ले ले कर थक चुके हो। तो एक बार गेंहू के जवारों को ज़रूर आज़माये।

  1. ये कैंसर किलर हैं, कैंसर के मरीजों को ये नियमित लेना चाहिए।
  2. ये मधुमेह के रोगियों के लिए वरदान हैं।
  3. ये खून की कमी को चमत्कारिक रूप से पूरा करता हैं।
  4. ये हृदय रोगियों के लिए वरदान हैं।
  5. ये गर्भिणी महिलाओ के लिए वरदान हैं।
  6. ये शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकलता हैं।
  7. मोटापे के रोगियों के लिए वरदान हैं।
  8. ये शरीर की ऊर्जा को बढ़ा देता हैं, खिलाड़ियों के लिए ये वरदान हैं।
  9. त्वचा सम्बंधित रोगो में वरदान हैं।
  10. शरीरी की दुर्गन्ध को दूर करता हैं।
  11. बुढ़ापे को रोकता हैं। वीर्य की कमी को पूरा करता हैं।

ऐसे ढेरो गुण समाये हैं इसमें।

गेहूँ घास के सेवन से कोष्ठबद्धता, एसिडिटी , गठिया, भगंदर, मधुमेह, बवासीर, खासी, दमा, नेत्ररोग,म्यूकस, उच्चरक्तचाप, वायु विकार इत्यादि में भी अप्रत्याशित लाभ होता है।
इसके रस के सेवन से अपार शारीरिक शक्ति कि वृद्धि होती है तथा मूत्राशय कि पथरी के लिए तो यह रामबाण है।
गेहूँ के ज्वारे से रस निकालते समय यह ध्यान रहे कि पत्तियों में से जड़ वाला सफेद हिस्सा काट कर फेंक दे। केवल हरे हिस्से का ही रस सेवन कर लेना ही विशेष लाभकारी होता है। रस निकालने के पहले ज्वारे को धो भी लेना चाहिए. यह ध्यान रहे कि जिस ज्वारे से रस निकाला जाय उसकी ऊंचाई अधिकतम पांच से छः इंच ही हो।

आप 15 छोटे छोटे गमले लेकर प्रतिदिन एक-एक गमलो में भरी गयी मिटटी में 50 ग्राम गेहू क्रमशः गेहू चिटक दे, जिस दिन आप 15 गमले में गेहू डालें उस दिन पहले दिन वाला गेहू का ज्वारा रस निकलने लायक हो जायेगा। यह ध्यान रहे की जवारे की जड़ वाला हिस्सा काटकर फेक देंगे पहले दिन वाले गमले से जो गेहू उखाड़ा उसी दिन उसमे दूसरा पुनः गेहू बो देंगे.यह क्रिया हर गमले के साथ होगी ताकि आपको नियमित ज्वारा मिलता रहे ।
बड़ी बड़ी कंपनिया इसको बहुत महंगे दामो पर बेचती हैं। आप इसको घर में ही उगाये और अपने पैसे बचाये।

अगर आप चाहते हैं के ऐसी और जानकारिया आपको मिलती रहे तो हर पोस्ट को अनेक लोगो तक पहुंचाए। ये जानकारी ज़रूर शेयर कीजिये।

No comments:

Post a Comment