Wednesday 27 November 2019

बादाम दिल को बनाये सेहतमंद ओर कैंसर का खतरा कम करे

 ''स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ मन बसा करता है।'' जब शरीर स्वस्थ रहता है तो हम स्वस्थ्य योजना की कल्पना करते हैं तथा इसे कार्यरूप देते हैं किन्तु शरीर जब स्वस्थ नहीं है तो अर्जित भोग की वस्तुए भी धरी रह जाती है। हम लोगों को भोग करते तो देखते हैं किन्तु भोग नहीं कर पाते।  जीवन जीने के लिये समुचित मात्रा में शरीर को भोजन की आवश्यकता होती है। किन्तु स्वस्थ जीवन जीने के लिये, शुद्ध पेयजल तथा संतुलित आहार की जरुरत होती है। आज मे स्वस्थ जीवन के लिए बादाम के बारे उसके गुणो के बारे मे बता रहा हु 
बादाम(Almond) में स्वस्थ वसा, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम और विटामिन ई और ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है i बादाम के खाने से हमारा स्वास्थ्य सही रहता है  बादाम उच्च ब्लड शुगर (high blood sugar) के स्तर को कम करता उच्च रक्तचाप (high blood pressure) और कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) को कम करने में मदद करता हैं। बादाम खाने से भूख का एहसास कम होता और वजन घटाने में बादाम बहुत लाभकारी हैं। बादाम में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट बादाम छिलके की भूरे रंग की परत में होता हैं। इस कारण से, blanched  बादाम (छिला बादाम) एक स्वास्थ्य के नजरिए से सबसे अच्छा विकल्प नहीं हैं। भोजन की आदत तथा पर्यावरण जिसमें मनुष्य जीवनयापन करता है, ये घनिष्ट संबंध होता है जिसके लिये मनुष्य सर्वप्रथम स्वयं पर्यावरण से संबंध स्थापित करता है तत्पश्चात उस पर्यावरण के अनुसार वह अपनी आदतें तथा स्वभाव को समायोजित करता है। इन आदतों में मनुष्य सर्वप्रथम भोजन की आदतों का समायोजन तथा बाद में अन्य आवश्यकताओं में संतुलन स्थापित करता है।
भोजन से प्राप्त पोषक तत्वों को कार्य के आधार पर तीन भागों में विभक्त किया जा सकता है।

(अ) शारीरिक विकास, वृद्धि एवं जैविक कार्यों के लिये ऊर्जा प्रदान करने वाले पदार्थ।
(ब) शरीर निर्माण करने वाले पोषक पदार्थ
(स) स्वास्थ्य की रक्षा करने वाले पदार्थ
 स्वास्थ्य की रक्षा करने वाले पदार्थ मे आप बादाम का सेवन करना शुरू करे बादाम के फायदे के बारे मे आपको बता रहा हु आप जरूर बादाम खाये ओर स्वस्थ रहे 
बादाम खाने के फायदे
बादाम (Almonds) विटामिन, खनिज, प्रोटीन और फाइबर से भरे होते हैं, और कई स्वास्थ्य लाभों से जुड़े होते हैं। बस एक मुट्ठी बादाम हमारे दैनिक प्रोटीन की जरूरत का आठवें हिस्‍से की भरपाई करता है। बादाम को सामान्‍य तरीके से भी खाया जा सकता है। इसके अलावा आप इसे भिगोकर, दूध में डालकर और अन्‍य खाद्य पदार्थों के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। बादाम एक ऐसी प्रजाति है जो भारत, उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व में पाई जाती है। जंगली बादाम में एक शक्तिशाली टॉक्सिन होता है। कुछ प्रमाण बताते हैं कि बादाम कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। स्वस्थ‍ रहने के लिए प्रतिदिन बादाम का सेवन करें। बादाम में मौजूद पोषक तत्व याद्दाश्त बढ़ाने का भी काम करते हैं। 
दिल को बनाये सेहतमंद
बादाम आपके दिल को सेहतमंद बनाये रखने का काम करता है। शोधों में यह बात सामने आयी है कि सप्‍ताह में पांच दिन बादाम का सेवन करने वाले लोगों में सामान्‍य लोगों की अपेक्षा हृदयाघात का खतरा 50 फीसदी तक कम होता है। बादाम में मौजूद विटामिन ई, एण्टीआक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह दिल की बीमारियों को दूर रख उसे बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। 
सुधारे रक्‍त संचार
बादाम में पौटेशियम की मात्रा काफी अधिक होती है और साथ ही सोडियम भी काफी कम मात्रा में होता है। इससे हमारे शरीर में रक्‍त संचार सुचारू बना रहता है। रक्‍त संचार सुचारू रहने से शरीर के हर अंग में ऑक्‍सीजन सही प्रकार पहुंचती है और सभी अवयवों को सामान्‍य रूप से काम करने में मदद मिलती है।
हड्डियां बनाये मजबूत
बादाम में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। कैल्शियम हड्डियों के लिए जरूरी होता है। इसलिए बादाम का सेवन करने वालों को हड्डियों की बीमारी यानी ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही कैल्शियम दांतों को भी मजबूत बनाने का काम करता है।
कैंसर का खतरा कम करे
बादाम में फाइबर काफी अधिक मात्रा में होता है। फाइबर हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्‍त बनाये रखने का काम करता है। पाचन क्रिया ठीक रहने से कोलोन कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है। 
शक्तिवर्द्धक
बादाम में कई पोषक तत्‍व होते हैं। इसमें प्रोटीन, मैगनीज, कॉपर, राइबोफ्लाविन आदि मौजूद होते हैं। ये सब पोषक तत्‍व शरीर को भरपूर शक्ति और ऊर्जा प्रदान करते हैं। सुबह के समय बादाम के साथ दूध का सेवन करने से शरीर को पूरी शक्ति मिलती है। 
याद्दाश्त बढ़ाये
स्‍मरण शक्ति को अच्‍छा बनाये रखने के लिए बादाम को काफी उपयोगी माना जाता है। बादाम का सेवन अल्‍जाइमर और अन्‍य मस्तिष्‍क संबंधी रोगों को दूर करने में मदद करता है। रोजाना सुबह पांच बादाम भिगोकर खाने से दिमाग तेज होता है। 
डायबिटीज से बचाये
शोध में यह बात सामने आयी है कि बादाम में मौजूद तत्‍व भोजन के बाद बढ़ने वाली रक्‍त शर्करा के स्‍तर को कम करने में मदद करते हैं। इससे शरीर में ब्‍लड शुगर का स्‍तर सामान्‍य बना रहता है। नियमित रूप से बादाम का सेवन करने से शरीर को डायबिटीज से लड़ने में मदद मिलती है
प्रसव बनाये आसान
बादाम में फॉलिक एसिड होता है, जो प्रसव संबंधी समस्‍याओं से बचाने का काम करता है। फॉलिक एसिड भ्रूण के समुचित विकास में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसा माना जाता है कि जो महिलायें गर्भावस्‍था के दौरान फॉलिक एसिड का सेवन करती हैं, उनके बच्‍चे अपेक्षाकृत अधिक स्‍वस्‍थ होते हैं।
त्‍वचा का रखे ध्‍यान
बादाम का तेल बेहतरीन माश्‍चराइजर है। इसमें ऑलिन ग्‍लासेराइड एसिड होता है। जो एक्‍ने, ब्‍लैकहैड्स को दूर करता है साथ ही शुष्‍क त्‍वचा से भी निजात दिलाता है। इसमें विटमिन ई भी होता है, जो स्‍वस्‍थ त्‍वचा के लिए जरूरी माना जाता है। यह त्‍वचा पर चमक लाने का काम करता है। इसके साथ ही छोटे बच्‍चों की मालिश के लिए भी बादाम का इस्‍तेमाल किया जाता है, जिससे उनकी हड्डियां मजबूत बनती हैं।
बालों की समस्‍याओं से बचाये
बादाम का तेल बालों की सभी प्रकार की समस्‍याओं को दूर करने में मदद करता है। इससे बालों का गिरना, डैंड्रफ और असमय सफेद होना रुकता है। इसके साथ ही यह बालों को जड़ों से मजबूत बनाने का काम भी करता है। और साथ ही उन्‍हें चमकदार और घना भी बनाता है।
कुदरती माश्‍चराइजर
बादाम को कुदरती माश्‍चरइाजर माना जाता है। यह आपके चेहरे के लिए क्‍लींजर का काम करता है और साथ ही उसकी चमक भी बढ़ाता है। अपने चेहरे को साफ करने के लिए आप बादाम के तेल की कुछ बूंदें इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इस तेल को ऊपर की ओर मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से आपको एक चमकदार और नाजुक त्‍वचा मिलेगी। यह आपकी त्‍वचा में जल्‍द अवशोषित हो जाता है और इससे रोमछिद्र भी बंद नहीं होते। 
मेकअप रिमूवर
बादाम का तेल प्राकृतिक मेकअप रिमूवर है। चेहरे से मेकअप हटाने के लिए रूई के फोहे पर कुछ बूंदे बादाम के तेल की डालकर उससे मेकअप हटाने का काम करें। इसके साथ ही यह आंखों के नीचे की झुर्रियां हटाने में भी काफी मददगार होता है। 
सिर की त्‍वचा के लिए फायदेमंद
धूल, मिट्टी और गर्मी से हमारे सिर की त्‍वचा पर काफी गंदगी जमा हो जाती है। इसके साथ ही बालों को संवारने में इस्‍तेमाल होने वाले उत्‍पाद भी उसकी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। बादाम का तेल बालों की जड़ों में गहरा समाकर सिर की त्‍वचा की कोशिकाओं को नरम बनाता है जिससे उन्‍हें भरपूर पोषण मिल जाता है।

No comments:

Post a Comment