- ऐसी हालत में स्त्री को कमर-पेट-पेडू व जांघो का दर्द होने लगता है
- चक्कर आना
- आँखो के सामने अंधेरा आना
- भूख न लगना
- थकावट महसूस होना
- कमजोरी व काम में मन न लगना आदि
- कष्टपूर्ण शिकायतें बन जाती हैं जिससे धीरे-धीरे जवान स्त्री भी ढलती उम्र की दिखाई देने लगती है।
Thursday, 31 August 2017
स्त्री की समस्याएँ व उनका समाधान
गठिया - अत्यंत पीडादायक बीमारी
- हाथ का उपयोग करने के लिए या चलने में असमर्थता
- अस्वस्थता और थकान का अहसास
- बुखार
- नींद कम आना
- मांसपेशियों में दर्द और बदन दर्द
- चलते समय कठिनाई होना
- मांसपेशियों में कमजोरी
- लचीलेपन की कमी
- एरोबिक फिटनेस में कमी
- औरतों में एसट्रोजन की कमी के कारण भी अर्थराइटिस होता है।
- थइराइड में विकार के कारण भी यह बीमारी होती है।
- त्वचा या खून की बीमारी जैसे ल्यूकेमिया आदि होने पर भी जोड़ों में दोष पैदा हो जाता है।
- अधिक खन-पान और शारीरिक कामों में कमी के कारण, शरीर में आयरन और कैल्शियम की अधिकता होने से भी यह रोग हो सकता है।
- कई बार शरीर के दूसरे अंगों के संक्रमण भी जोड़ों को प्रभावित करते हैं जैसे टाइफायड या पैराटाइफायड में बीमारी के कुछ हफ़्तों बाद घुटनों आदि में दर्द हो सकता है।
- आतों को प्रभावित करने वाले रिजाक्स नामक किटाणु जोड़ों में भी विकार पैदा करते हैं।
- पोषण की कमी के कारण , खा़सतौर से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से रिह्यूमेटायड आर्थराइटिस होता है जिससे जोड़ों में दर्द , सूजन गांठों में अकड़न आ जाती है।
गुर्दे की पथरी ( किडनी स्टोन )
- पुरुषों में यूरिक एसिड पथरी भी सामान्यतः पाई जाती है। किस्टिनूरिया वाले व्यक्तियों में किस्टाइन पथरी निर्मित होती है। महिला और पुरुष दोनों में यह वंशानुगत हो सकता है।
- मूत्रमार्ग में होने वाले संक्रमण की वजह से स्ट्रवाइट पथरी होती है जो आमतौर पर महिलाओं में पायी जाती है। स्ट्रवाइट पथरी बढ़कर गुर्दे, मूत्रवाहिनी या मूत्राशय को अवरुद्ध कर सकती है।
नोट :- अगर स्वास्थ्य से संबंधित आपकी कोई भी समस्या या सवाल है तो उसे आप हमें हिंदी या अंग्रेजी में ईमेल या फ़ोन कर सकते हैं। ईमेल :-,vinayayurvedic@gmail फ़ोन नंबर :- +91- 8460783401
Wednesday, 30 August 2017
स्त्री रोग - मासिक धर्म , श्वेत प्रदर कारण व उपचार
स्त्रियों में अनेक प्रकार के ऐसे problems होते हैं जिसके बारे में वे किसी से खुल कर बाते नहीं कर पाती ऐसे सभी स्त्री रोगों को इस blog के द्वारा स्त्रियों तक पहचाने का मेरा एक छोटा सा प्रयास किया है। स्त्री संबंध सभी रोग जैसे- प्रदर, बांझपन, मासिकधर्म की परेशानी, स्तन रोग, योनि के रोग, गर्भाशय की प्रोबल, हिस्टीरिया आदि.
मासिक धर्म चक्र क्या है
10 से 15 साल की आयु की लड़की के अण्डकोष हर महीने एक विकसित अण्डा उत्पन्न करना शुरू कर देते हैं। वह अण्डा अण्डवाही नली (फालैपियन ट्यूव) के द्वारा नीचे जाता है जो कि अण्डकोष को गर्भाषय से जोड़ती है। जब अण्डा गर्भाषय में पहुंचता है, उसका अस्तर रक्त और तरल पदार्थ से गाढ़ा हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है कि यदि अण्डा उर्वरित हो जाए, तो वह बढ़ सके और शिशु के जन्म के लिए उसके स्तर में विकसित हो सके। यदि उस अण्डे का पुरूष के वीर्य से सम्मिलन न हो तो वह स्राव बन जाता है जो कि योनि से निष्कासित हो जाता है।
माहवारी चक्र की सामान्य अवधि क्या है?
माहवारी चक्र महीने में एक बार होता है, सामान्यतः 28 से 32 दिनों में एक बार।
मासिक धर्म/माहवारी की सामान्य कालावधि क्या है?
हालांकि अधिकतर मासिक धर्म का समय तीन से पांच दिन रहता है परन्तु दो से सात दिन तक की अवधि को सामान्य माना जाता है।
माहवारी मे सफाई कैसै बनाए रखें?
एक बार माहवारी शुरू हो जाने पर, आपको सैनेटरी नैपकीन या रक्त स्राव को सोखने के लिए किसी पैड का उपयोग करना होगा। रूई की परतों से पैड बनाए जाते हैं कुछ में दोनों ओर अलग से (Wings) तने लगे रहते हैं जो कि आपके जांघिये के किनारों पर मुड़कर पैड को उसकी जगह पर बनाए रखते हैं और स्राव को बह जाने से रोकते हैं।
सैनेटरी पैड किस प्रकार के होते हैं?
भारी हल्की माहवारी के लिए अनेक अलग-अलग मोटाई के पैड होते हैं, रात और दिन के लिए भी अलग- अलग होते हैं। कुछ में दुर्गन्ध नाषक या निर्गन्धीकरण के लिए पदार्थ डाले जाते हैं। सभी में नीचे एक चिपकाने वाली पट्टी लगी रहती है जिससे वह आपके जांघिए से चिपका रहता है।
पैड का उपयोग कैसे करना चाहिए?
पैड का उपयोग बड़ा सरल है, गोंद को ढकने वाली पट्टी को उतारें, पैड को अपने जांघिए में दोनों जंघाओँ के बीच दबाएं (यदि पैड में विंग्स लगे हैं तो उन्हें पैड पर जंघाओं के नीचे चिपका दें)
पैड को कितनी जल्दी बदलना चाहिए?
श्रेष्ठ तो यही है कि हर तीन या चार घंटे में पैड बदल लें, भले ही रक्त स्राव अधिक न भी हो, क्योंकि नियमित बदलाव से कीटाणु नहीं पनपते और दुर्गन्ध नही बनती। स्वाभाविक है, कि यदि स्राव भारी है, तो आप को और जल्दी बदलना पड़ेगा, नहीं तो वे जल्दी ही बिखर जाएगा।
पैड को कैसे फेंकना चाहिए?
पैड को निकालने के बाद, उसे एक पॉलिथिन में कसकर लपेट दें और फिर उसे कूड़े के डिब्बे में डालें। उसे अपने टॉयलेट मे मत डालें - वे बड़े होते है, सीवर की नली को बन्द कर सकते हैं।
मासिकधर्म बन्द होने की उम्र-
स्त्रियों में मासिकधर्म अक्सर 40 से 55 साल की उम्र में बन्द होता है ज्यादा से ज्यादा 50 से 52 साल की उम्र में मान लीजिए। पर मासिकधर्म बन्द होने की उम्र 40 से 42 साल भी हो सकती है। मासिकधर्म बन्द होने के समय के लक्षणों में अगर कोई असामान्यता न हो तो चिन्ता करने की कोई बात नहीं है। मासिकधर्म 30 से 32 साल की उम्र मे बन्द होने पर यह धीरे-धीरे कम होते हुए बन्द नहीं होता और कुछ ही मामलों में यह अचानक बन्द हो जाता है तो इस समय के `मीनूपाज´ का यह लक्षण साधारण नहीं है। पर फिर भी अगर मासिकधर्म के समय से पहले बन्द होने पर अगर आपको कोई चिन्ता हो तो डॉक्टर से राय ली जा सकती है।
किसी मामले में अगर 40 साल की उम्र के बाद मासिकधर्म सही तरह और समय से न आए तो इसे `मीनूपाज´ नहीं समझना चाहिए। वैसे सभी स्त्रियों में न तो मासिक धर्म बन्द होने का समय एक सा होता है और न ही एक जैसे लक्षण प्रकट होते हैं। ये हर स्त्रियों मे अलग-अलग होते हैं। फिर भी इसमें सामान्यता और असामान्यता में अन्तर करने के लिए मासिकधर्म बन्द होने की 3 साधारण प्रक्रियाओं को जानना जरूरी है-
सामान्य स्थितियां-
1. 40 साल की उम्र के बाद अगर मासिकधर्म बिल्कुल बन्द हो जाए और 6 महीने तक न आए तो उसे `मासिकधर्म´ बन्द होने का समय समझा जा सकता है। यह बहुत ही सामान्य स्थिति है।
2. मासिकधर्म बन्द होने के समय थोड़े समय तक मासिकधर्म अगर देर से आने लगे और इसमें स्राव ज्यादा न हो तो यह `मासिकधर्म´ बन्द होने का संकेत है। यह दूसरी सामान्य स्थिति है।
3. मासिकधर्म समय पर ही हो पर उसमे स्राव पहले से थोड़ा और फिर थोड़ा और कम होता जाए और फिर बिल्कुल बन्द हो जाए तो इसे `मासिकधर्म´ बन्द होने की तीसरी सामान्य स्थिति कहते हैं।
4. दूसरी और तीसरी स्थिति के अनुसार मासिकस्राव ज्यादा दिनों के अन्तर से हो या समय पर होकर उसमें खून की मात्रा धीरे-धीरे कम होती जाए, यह अवस्था 6 से 7 महीने तक चल सकती है। फिर यह स्राव बन्द हो जाता है। इन तीनों स्थितियों के अलावा जो लक्षण होते हैं वे `मासिकधर्म´ बन्द होने के संकेत नहीं बल्कि उसकी अनियमितता मानी जानी चाहिए और इसके लिए डॉक्टर से राय जरूर लेनी चाहिए
स्त्रियों में श्वेतप्रदर और उसका उपचार---
स्त्रियों में श्वेतप्रदर रोग आम बात है ये गुप्तांगों से बहने वाला पानी जैसा स्त्राव होता है य़ह खुद कोई रोग नहीं होता परंतु अन्य कई रोगों के कारण होता है इसके लिये सबसे पहले जरूरी है साफ सफाई,कब्ज दूर करना,चाय, मैदे की चीजें न खायें ,तली चीजें न खायें। ताजी सब्जियां फल अवश्य खायें काम ,क्रोध,ऊद्वेग से बचें।
श्वेत प्रदर (Leucorrhoea) का उपचार
श्वते प्रदर में पहले तीन दिन तक अरण्डी का 1-1 चम्मच तेल पीने के बाद औषध आरंभ करने पर लाभ होगा। श्वेतप्रदर के रोगी को सख्ती से ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
पहला प्रयोगः आश्रम के आँवला-मिश्री के 2 से 5 ग्राम चूर्ण के सेवन से अथवा चावल के धोवन में जीरा और मिश्री के आधा-आधा तोला चूर्ण का सेवन करने से लाभ होता है।
दूसरा प्रयोगः पलाश (टेसू) के 10 से 15 फूल को 100 से 200 मि.ली. पानी में भिगोकर उसका पानी पीने से अथवा गुलाब के 5 ताजे फूलों को सुबह-शाम मिश्री के साथ खाकर ऊपर से गाय का दूध पीने से प्रदर में लाभ होता है।
तीसरा प्रयोगः बड़ की छाल का 50 मि.ली. काढ़ा बनाकर उसमें 2 ग्राम लोध्र चूर्ण डालकर पीने से लाभ होता है। इसी से योनि प्रक्षालन करना चाहिए।
चौथा प्रयोगः जामुन के पेड़ की जड़ों को चावल के मांड में घिसकर एक-एक चम्मच सुबह-शाम देने से स्त्रियों का पुराना प्रदर मिटता है।
कच्चे केले की सब्जी खायें,दो केले शहद में डालकर खायें।
गर्मी के दिनों में फालसा खूब खायें शरबत पियें।
कच्चा टमाटर खायें।
सिंघाडे के आटे का हलुआ , तथा इसकी रोटी खायें लाभ होगा।
अनार के ताजे पत्ते अगर मिल जाय तो25,30,पत्ते 10,12,काली मिर्च साथ में पीस ले उसमें आधा ग्लास पानी डालें फिर छान कर पी जायें ,सुबह शाम।
100ग्राम,धुली मूंग तवे पर हल्का भूनकर पीस कर रख लें फिर दो मुठठी चावल एक कप पानी में भिगा दें मूंग दाल चूरण को चावल के पानी में डाल कर पीजायें।श्वेत प्रदर में फायदा होगा।
भुना चना में खांण्ड(गुड़ की शक्कर) मिलाकर खायें,बाद में एक कप दूध में देशी घी डालकर पियें लाभ होगा।
जीरा भूनकर चीनी के साथ खायें।
फिटकरी के पानी से गुप्तांगों को अंदर तक धोयें,सुबह शाम।
10ग्रा. सोंठ एक कप पानी में काढा बनाकर पियें करीब एकमाह।
एक ग्राम कच्ची फिटकरी एक केले को बीच में से काटकर भर दें इसे दिन या रात में एक बार खायें,सात दिन में प्रदर ठीक होगा।
एक बडा चम्मच .तुलसी का रस,बराबर शहद लेकर चाट जायेंसुबह शाम आराम होगा ।
3ग्राम शतावरी या सफेद मूसली, 3ग्रा.मिस्री इसका चूरण सुबह शाम गर्म दूध से लें।इससे रोग तो दूर होगा ही साथ कमजोरी भी दूर हो जायेगी।
माजू फल ,बडी इलायची,मिस्री समान मात्रा में पीसलें एक हफ्ते तक दिन में तीन बार लें ।बाद में दिन में एक बार 21,दिन तक लें लाभ होगा।
शुबह शाम दो चम्मच प्याज का रस बराबर मात्रा में शहदमिलाकरपिये।
नागरमोथा,लाल चंदन,आक काफूल ,अडूसा चिरायता,,दारूहल्दी,रसौता ,हरेक को25ग्रा.पीस लें तीन पाव पानी में उबालें जब आधा रह जाय तो छानकर उसमें 100ग्रा.शहद मिलाकर दिन में दो बार 50-50ग्रम लेने से हर प्रकार का प्रदर ठीक होताहै।
पीपल के दो चार कोमल पत्ते लेकर कूटपीसकर लुग्दी बनाकर दूध में उबालकर पीने से स्त्रियों के अनेक रोग दूर हो जाते है जैसे मासिक धर्म की अनियमितता तथा प्रदर रोग ।
गर्भाशय (बच्चेदानी) में सूजन के लक्षण, कारण और घरेलु उपचार
गर्भाशय की सूजन क्या कारण है-
प्रसव के दौरान सावधानी न बरतने के कारण भी गर्भाशय में सूजन हो सकती है।
पेट की मांसपेशियों में अधिक कमजोरी आ जाने के कारण तथा व्यायाम न करने के कारण या फिर अधिक सख्त व्यायाम करने के कारण भी गर्भाशय में सूजन हो सकती है।
भूख से अधिक भोजन सेवन करने के कारण स्त्री के गर्भाशय में सूजन आ जाती है तथा अधिक तंग कपड़े पहनने के कारण भी गर्भाशय में सूजन हो सकती है।
पेट में गैस तथा कब्ज बनने के कारण गर्भाशय में सूजन हो जाती है।
जरुरत से जादा अधिक सहवास करने के कारण भी गर्भाशय में सूजन हो सकती है।
औषधियों का अधिक सेवन करने के कारण भी गर्भाशय में सूजन हो सकती है।
गर्भाशय में सूजन का उपचार
रेवन्दचीनी को 15 ग्राम की मात्रा में पीसकर आधा-आधा ग्राम पानी से दिन में तीन बार लेना चाहिए। इससे गर्भाशय की सूजन मिट जाती है।
गर्भाशय में सूजन से पीड़ित महिला को चटपटे मसालों-मिर्च-तली हुई चीजें और मिठाई से परहेज रखना चाहिए।
चिरायते के काढ़े से योनि को धोएं और चिरायता को पानी में पीसकर पेडू़ और योनि पर इसका लेप करें। इससे सर्दी की वजह से होने वाली गर्भाशय की सूजन नष्ट हो जाती है।
Tuesday, 29 August 2017
दिमागी लकवा या पक्षाघात
- लाइलाज और स्थायी: दिमाग में लगी चोट और दिमाग को हुआ नुकसान स्थायी होता है और इसका उपचार नहीं हो सकता है. दिमाग का घाव शरीर के दूसरे हिस्सों की तरह नहीं भरता है. हालांकि अन्य संबंद्ध स्थितियाँ समय के साथ हालत में सुधार कर सकती हैं या उन्हें बिगाड़ सकती हैं.
- फैलता नहीं है: मस्तिष्क में और अधिक विकृति नहीं आती है.
- दीर्घकालीनः दिमागी लकवे से पीड़ित व्यक्ति को जीवन भर इसी स्थिति के साथ रहना पड़ता है.
यूरिक एसिड लक्षण-कारण-उपाय
यूरिक एसिड़ लक्षण Uric Acid Symptoms
- पैरो-जोड़ों में दर्द होना।
- पैर एडियों में दर्द रहना।
- गांठों में सूजन
- जोड़ों में सुबह शाम तेज दर्द कम-ज्यादा होना।
- एक स्थान पर देर तक बैठने पर उठने में पैरों एड़ियों में सहनीय दर्द। फिर दर्द सामन्य हो जाना।
- पैरों, जोड़ो, उगलियों, गांठों में सूजन होना।
- शर्करा लेबल बढ़ना।
- इस तरह की समस्या होने पर तुरन्त यूरिक एसिड जांच करवायें।
यूरिक एसिड नियत्रंण करने के आर्युवेदिक तरीके / Ayurvedic Treatment for Uric Acid
2. आंवला रस और एलोवेरा रस मिश्रण कर सुबह शाम खाने से 10 मिनट पहले पीने से यूरिक एसिड कम करने में सक्षम है।
3. टमाटर और अंगूर का जूस पीने से यूरिक एसिड तेजी से कम करने में सक्षम है।
4. तीनो वक्त खाना खाने के 5 मिनट बाद 1 चम्मच अलसी के बीज का बारीक चबाकर खाने से भोजन पाचन क्रिया में यूरिक ऐसिड नहीं बनता।
5. 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच अश्वगन्धा पाउडर को 1 कप गर्म दूध के साथ घोल कर पीने से यूरिक एसिड नियत्रंण में आता है।
6. यूरिक एसिड बढ़ने के दौरान जैतून तेल का इस्तेमाल खाने तड़के-खाना बनाने में करें। जैतून तेल में विटामिन-ई एवं मिनरलस मौजूद हैं। जोकि यूरिक एसिड नियत्रंण करने में सहायक हैं।
8. विटामिन सी युक्त चीजें खाने में सेवन करें। विटामिन सी यूरिक एसिड को मूत्र के रास्ते विसर्ज करने में सहायक है।
9. रोज 2-3 चैरी खाने से यूरिक एसिड नियत्रंण में रखने में सक्षम है। चेरी पैरों गांठों में एसिड क्रिस्टल नहीं जमने देती।
10. सलाद में आधा नींबू निचैड कर खायें। दिन में 1 बार 1 गिलास पानी में 1 नींबू निचैंड कर पीने से यूरिक एसिड मूत्र के माध्यम से निकलने में सक्षम है। चीनी, मीठा न मिलायें।
11. तेजी से यूरिक एसिड घटाने के लिए रोज सुबह शाम 45-45 मिनट तेज पैदल चलकर पसीना बहायें। तेज पैदल चलने से एसिड क्रिस्टल जोड़ों गांठों पर जमने से रोकता है। साथ में रक्त संचार को तीब्र कर रक्त संचार सुचारू करने में सक्षम है। पैदल चलना से शरीर में होने वाले सैकड़ों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। तेज पैदल चलना एसिड एसिड को शीध्र नियत्रंण करने में सक्षम पाया गया है।
12. बाहर का खाना पूर्ण रूप से बन्द कर दें। घर पर बना सात्विक ताजा भोजन खायें। खाने में ताजे फल, हरी सब्जियां, सलाद, फाइबर युक्त संतुलित पौष्टिक आहर लें।
13. रोज योगा आसान व्यायाम करें। रस्सीकूद, योग आसान, व्यायाय यूरिक एसिड को घटाने में मद्दगार है। साथ में योगा-आसान-व्यायाम करने से मोटापा वजन नियत्रंण रहेगा।
14. ज्यादा सूजन दर्द में आराम के लिए गर्म पानी में सूती कपड़ा भिगो कर सेकन करें।
यूरिक ऐसिड बढ़ने पर खान-पान
- यूरिक एसिड बढ़ने पर मीट मछली सेवन तुरन्त बंद कर दें। नॉनवेज खाने से यूरिक एसिड तेजी से बढ़ाता है। औषधि दवाईयां असर कम करती है।
- यूरिक एसिड बढ़ने पर अण्डा का सेवन पूर्ण रूप से बंद कर दें। अण्डा रिच प्रोटीन वसा से भरपूर है। जोकि यूरिक एसिड को बढ़ाता है।
- बेकरी से बनी सही खाद्य सामग्री बंद कर दें। बेकरी फूड प्रीजरवेटिव गिला होता है। जैसेकि पेस्ट्री, केक, पैनकेक, बंन्न, क्रीम बिस्कुट इत्यादि।
- यूरिक एसिड बढ़ने पर तुरन्त जंकफूड, फास्ट फूड, ठंडा सोडा पेय, तली-भुनी चीजें बन्द कर दें। जंकफूड, फास्टफूड, सोडा ठंडा पेय पाचन क्रिया को और भी बिगाड़ती है। जिससे एसिड एसिड तेजी से बढ़ाता है।
- चावल, आलू, तीखे मिर्चीले, चटपटा, तले पकवानों का पूरी तरह से खाना बन्द कर दें। यह चीजें यूरिक एसिड बढ़ाने में सहायक हैं।
- बन्द डिब्बा में मौजूद हर तरह की सामग्री खाना पूरी तरह से बंद कर दें। बन्द डब्बे की खाने पीने की चीजों में भण्डारण के वक्त कैम्किल रसायन मिलाया जाता है। जैसे कि तरह तरह के प्लास्टिक पैक चिप्स, फूड इत्यादि। हजारों तरह के बन्द डिब्बों और पैकेट की खाद्य सामग्री यूरिक एसिड तेजी बढ़ाने में सहायक है।
- एल्कोहन का सेवन पूर्ण रूप से बन्द कर दें। बीयर, शराब यूरिक एसिड तेजी से बढ़ती है। शोध में पाया गया है कि जो लोग लगातार बीयर शराब नशीली चीजों का सेवन करते हैं, 70 प्रतिशत उनको सबसे ज्यादा यूरिक एसिड की समस्या होती है। यूरिक एसिड बढ़ने पर तुरन्त बीयर, शराब पीना बन्द कर दें। बीयर शराब स्वस्थ्य व्यक्ति को भी रोगी बना देती है। बीयर, शराब नशीली चीजें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।








